Showing posts with label प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए. Show all posts
Showing posts with label प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए. Show all posts

Monday, 8 July 2019

CTET और UTET के संभावित प्रश्नोत्तर पढ़ें "हिमवंत" पर।



     इस पोस्ट में आपको CTET और UTET के लिए सामान्य ज्ञान संबंधित प्रश्न उत्तर दिए गए है. इन्हें आप ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो अंत मे कमेंट बॉक्स मे कमेंट करें।  अगर आपको यह टेस्ट उपयोगी लगे तो अपने दोस्तों व परिचितों के साथ शेयर जरूर करें.


1. सामान्य परिपक्वन से पहले प्रशिक्षित करना प्रायः
• सामान्य कौशलों के निष्पादन के सन्दर्भ में बहुत लाभकारी होता है
• कुल मिलाकर हानिकारक होता है।
• दीर्घकालिक दृष्टि से लाभकारी होता है।
• लाभकारी है या हानिकारक, यह इस पर निर्भर करता है। कि प्रशिक्षण में किस प्रकार की विधि का प्रयोग किया गया है।
उत्तर. लाभकारी है या हानिकारक, यह इस पर निर्भर करता है। कि प्रशिक्षण में किस प्रकार की विधि का प्रयोग किया गया है।

2. प्राथमिक विद्यालयों के बालकों के लिए निम्न में किसे बेहतर मानते हैं?
• वीडियो अनुरूपणा
• प्रदर्शन
• स्वयं के द्वारा किया गया अनुभव
• उपरोक्त सभी
उत्तर. स्वयं के द्वारा किया गया अनुभव

3. ‘खिलौनों की आयु’ कहा जाता है।
• पूर्व बाल्यावस्था को
• उत्तर बाल्यावस्था को
• शैशवावस्था को
• ये सभी
उत्तर. पूर्व बाल्यावस्था को

4. निःशक्त बालकों की शिक्षा के लिए प्रावधान किया जा सकता है।
• समावेशित शिक्षा द्वारा
• मुख्य धारा में डालकर
• समाकलन द्वारा
• इनमें से कोई नहीं
उत्तर. समावेशित शिक्षा द्वारा

5. क्रियात्मक अनुसन्धान के सम्बन्ध में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
• यह अध्यापकों एवं शिक्षा व्यवसाय से जुड़े लोगों के द्वारा किया जाता है ।
• यह किसी विशिष्ट समस्या के समाधान के लिए किया जाता है
• व्यापक स्तर पर निर्णय लेने के लिए सूचना संकलन का कार्य इसमें किया जाता है।
• स्थानीय स्तर पर रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान के लिए क्रियात्मक अनुसन्धान किया जाता है।
उत्तर. व्यापक स्तर पर निर्णय लेने के लिए सूचना संकलन का कार्य इसमें किया जाता है।

6. निम्न में से कौन-सी मानसिक मन्दता की विशेषता नहीं है?
• बुद्धि-लब्धि का 25 से 70 के मध्य होना
• धीमी गति से सीखना एवं दैनिक जीवन की क्रियाओं को न कर पाना
• वातावरण के साथ अनुकूलन में कठिनाई
• अन्तर्वैयक्तिक सम्बन्धों का कमजोर होना
उत्तर. अन्तर्वैयक्तिक सम्बन्धों का कमजोर होना

7. समायोजन से तात्पर्य स्वयं का विभिन्न परिस्थितियों में अनुकूलन करना है ताकि सन्तुष्ट किया जा सके
• दूसरों को
• प्रेरकों को
• उद्देश्यों को
• आवश्यकताओं को
उत्तर. आवश्यकताओं को

8. सकारात्मक दण्ड का निम्न में से कौन-सा उदाहरण है?
• मित्रों के द्वारा उपहास
• मीनमेख निकालना बन्द करना
• मित्रों के साथ समय बरबाद करना
• उपरोक्त सभी
उत्तर. मित्रों के द्वारा उपहास

9. विकास का अर्थ है।
• परिवर्तनों की उत्तरोत्तर शृंखला
• अभिप्रेरणा के फलस्वरूप होने वाले परिवर्तनों की उत्तरोत्तर श्रृंखला
• अभिप्रेरणा एवं अनुभव के फलस्वरूप होने वाले परिवर्तनों की उत्तरोत्तर श्रृंखला
• परिपक्वता एवं अनुभव के फलस्वरूप होने वाले परिवर्तनों की श्रृंखला
उत्तर. अभिप्रेरणा एवं अनुभव के फलस्वरूप होने वाले परिवर्तनों की उत्तरोत्तर श्रृंखला

10. पाँच वर्ष का राजू अपनी खिड़की के बाहर तूफान को देखता है। बिजली चमकती है और कड़कने की आवाज आती है। राजू शोर सुन कर उछलता है। बार-बार घटना होती है। फिर कुछ देर शान्ति के पश्चात् बिजली कड़कती है। राजू बिजली की गर्जना सुनकर उछलता है। राजू का उछलना सीखने के किस सिद्धान्त का उदाहरण है?
• शास्त्रीय अनुबन्धन
• क्रियाप्रसूत अनुबन्धन
• प्रयत्न एवं भूल
• इनमें से कोई नहीं
उत्तर. शास्त्रीय अनुबन्धन

11. विकास के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
• विकास की प्रत्येक अवस्था में अपने खतरे हैं।
• विकास उकसाने/बढ़ावा देने से नहीं होता है।
• विकास सांस्कृतिक परिवर्तनों से प्रभावित होता है।
• विकास की प्रत्येक अवस्था की अपनी विशेषताएँ होती हैं।
उत्तर. विकास उकसाने/बढ़ावा देने से नहीं होता है।

12. निम्न में से कौन-सी पूर्व बाल्यावस्था की विशेषता नहीं है?
• दल/समूह में रहने की अवस्था
• अनुकरण करने की अवस्था
• प्रश्न करने की अवस्था
• खेलने की अवस्था
उत्तर. खेलने की अवस्था

13. निम्न में से कौन-सी पूर्व बाल्यावस्था की विशेषता नहीं है?
• दल/समूह में रहने की अवस्था
• अनुकरण करने की अवस्था
• प्रश्न करने की अवस्था
• खेलने की अवस्था
उत्तर. खेलने की अवस्था

14. शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 में निर्दिष्ट किया गया है-कक्षा-1 से कक्षा-5 तक यदि प्रवेश दिए गए विद्यार्थियों की संख्या दो सौ से अधिक है, तो विद्यार्थी-अध्यापक आवश्यक अनुपात होगा
• तीस
• चालीस
• पैंतालिस
• पचास
उत्तर. चालीस

15. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 में ‘गुणवत्ता आयाम शीर्षक के अन्तर्गत अधिक महत्त्व दिया गया है।
• भौतिक संसाधनों को
• शिक्षित एवं अभिप्रेरित अध्यापकों को
• बालकों के लिए ज्ञान के सन्दर्भ में संरचित अनुभवों को
• बालकों के लिए संरचित अनुभव एवं पाठ्यक्रम सुधार को
उत्तर. बालकों के लिए संरचित अनुभव एवं पाठ्यक्रम सुधार को

16. मूल्यांकन का उद्देश्य है।
• बालकों को धीमी गति से सीखने वाले एवं प्रतिभाशाली बालकों के रूप में लेबल करना (B)
• जिन बालकों को उपचारात्मक शिक्षा की आवश्यकता है, उनकी पहचान करना
• अधिगम की कठिनाइयों व समस्या वाले क्षेत्रों का पता लगाना
• उत्पादक जीवन जीने के लिए शिक्षा किस सीमा तक तैयार कर पाई है, का पुष्टिपोषण प्रदान करना
उत्तर. उत्पादक जीवन जीने के लिए शिक्षा किस सीमा तक तैयार कर पाई है, का पुष्टिपोषण प्रदान करना

17. निम्न में से कौन-सा व्यवहार भावनात्मक बाधा को प्रदर्शित नहीं करता है?
• बाल अपराध
• कमजोरों को डराने वाला
• भगोड़ापन
• स्वालीनता में
उत्तर. स्वालीनता में

18. विद्यार्थियों के अच्छे मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए निम्न में से कौन-सा तरीका अधिक महत्त्वपूर्ण है?
• सहशैक्षिक क्रियाओं का प्रावधान
• अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता
• रुचियों की भिन्नता
• अध्यापक की भूमिका एवं विद्यालयी वातावरण हैं
उत्तर. अध्यापक की भूमिका एवं विद्यालयी वातावरण हैं

19. कौन सिद्धान्त व्यक्त करता है कि मानव मस्तिष्क एक बर्फ की बड़ी चट्टान के समान है जो कि अधिकांशतः छिपी रहती है एवं उसमें चेतन के तीन स्तर हैं?
• गुण सिद्धान्त
• प्रकार सिद्धान्त
• मनोविश्लेषणात्मक सिद्धान्त
• व्यवहारवाद सिद्धान्त
उत्तर. मनोविश्लेषणात्मक सिद्धान्त

20. विद्यार्थियों की अभिवृत्तियों में परिवर्तन के लिए निम्न में से किस विधि का प्रयोग अध्यापक को नहीं करना चाहिए?
• दबाव से किसी बात या विचार के लिए राजी करना
• किसी विचार को दोहराना अथवा दृढ़तापूर्वक व्यवहार
• किसी प्रशंसनीय व्यक्ति के द्वारा समर्थन एवं स्वीकृति
• सन्देश के साथ साहचर्य स्थापित करना
उत्तर. दबाव से किसी बात या विचार के लिए राजी करना

21. निम्न में से कौन-सा कथन शिक्षण के बारे में सत्य नहीं है?
• शिक्षण में सुधार किया जा सकता है।
• शिक्षण औपचारिक एवं अनौपचारिक है।
• शिक्षण विज्ञान के साथ-साथ कला भी है।
• शिक्षण अनुवेशन है।
उत्तर. शिक्षण अनुवेशन है।

22. 6 से 10 वर्ष की अवस्था में बालक रुचि लेना प्रारम्भ करते हैं।
• धर्म में
• मानव शरीर में
• यौन सम्बन्ध में
• विद्यालय में
उत्तर. विद्यालय में

23. निम्न में से कौन-सा विकासात्मक कार्य उत्तर बाल्यावस्था के उपयुक्त नहीं है?
• सामान्य खेलों के लिए आवश्यक शारीरिक कुशलताएँ सीखना
• पुरुषोचित या स्त्रियोचित सामाजिक भूमिकाओं को प्राप्त करना
• वैयक्तिक आत्मनिर्भरता प्राप्त करना
• अपने हमउम्र बालकों के साथ रहना सीखना में
उत्तर. पुरुषोचित या स्त्रियोचित सामाजिक भूमिकाओं को प्राप्त करना

24. कुछ लोगों का कहना है कि जब बालकों को गुस्सा आता है। तो वे खेलने के लिए चले जाते हैं। जब तक कि पहले से अच्छा महसूस नहीं करते, उनके व्यवहार में निम्न में से कौन प्रतिरक्षा तन्त्र प्रतिलक्षित होता है?
• प्रक्षेपण
• विस्थापन
• प्रतिक्रिया निर्माण
• उदात्तीकरण
उत्तर. विस्थापन

25. दबाव को कम करने एवं परीक्षाओं में सफलता के लिए आवश्यक है।
• कम अवधि की परीक्षाओं में अन्तरण
• विद्यालयी शिक्षा की विभिन्न चरणों में परीक्षाओं का आयोजन
• वार्षिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षाएँ
• विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के लिए विभिन्न एजेन्सियों की स्थापना
उत्तर. कम अवधि की परीक्षाओं में अन्तरण

26. किसी उद्दीपन के निरन्तर दिए जाने से व्यवहार में हाने वाला अस्थायी परिवर्तन कहलाता है।
• अधिगम
• अभ्यस्तता
• अस्थायी अधिगम
• अभिप्रेरणा
उत्तर. अभ्यस्तता

27. उपलब्धि अभिप्रेरक के सम्बन्ध में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
• उपलब्धि अभिप्रेरक जीवित रहने के लिए आवश्यक है।
• यदि व्यक्तिगत क्षमताओं की सन्तुष्टि महत्त्वपूर्ण है तो उपलब्धि अभिप्रेरक को विकास प्रेरक कहा जा सकता है।
• यदि व्यक्तियों के मध्य प्रतियोगिता पर बल है, तो उपलब्धि अभिप्रेरक को सामाजिक अभिप्रेरक कहा जा सकता है।
• उपरोक्त सभी
उत्तर. उपरोक्त सभी

28. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 में निम्न में से किस परीक्षा सम्बन्धी सुधारों को सुझाया गया है?
• कक्षा-X की परीक्षा ऐच्छिक
• विद्यालयी शिक्षा की विभिन्न अवस्थाओं पर राज्य स्तर की परीक्षा संचालन
• प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं को ऐच्छिक
• उपरोक्त सभी
उत्तर. कक्षा-X की परीक्षा ऐच्छिक

29. ‘कमजोर वर्ग के बालक’ से तात्पर्य है।
• ऐसे अभिभावकों के बालक से जिनकी वार्षिक आय कम है ।
• ऐसे अभिभावकों के बालक से जो वंचित वर्ग में आते हैं।
• ऐसे अभिभावकों के बालक से जो सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम सीमा की वार्षिक आय की सीमा से नीचे के वर्ग में आते हैं।
• ऐसे अभिभावकों के बालक से जो गरीबी रेखा से नीचे की सीमा में आते हैं ।
उत्तर. ऐसे अभिभावकों के बालक से जो सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम सीमा की वार्षिक आय की सीमा से नीचे के वर्ग में आते हैं।

30. ‘विद्यालय’ शब्द में है।
• स्वर सन्धि
• व्यंजन सन्धि
• विसर्ग सन्धि
• इनमें से कोई नहीं
उत्तर. स्वर सन्धि

31. ‘सिर फिर जाना’ का अभिप्राय है।
• चक्कर आ जाना।
• अहंकारी हो जाना
• सर दर्द हो जाना
• पीछे मुड़कर देखने लगना
उत्तर. पीछे मुड़कर देखने लगना

32. जिन शब्दों में प्रयोग के अनुसार कोई परिवर्तन नहीं होता है, उन्हें कहा जाता है।
• पद
• विकारी शब्द
• अविकारी शब्द
• पदबन्ध
उत्तर. अविकारी शब्द

33. ‘पवन’ शब्द का सन्धि-विच्छेद होगा
• प + वन
• पव + अन
• पो + अन
• पव + न
उत्तर. पो + अन

34. ‘आगरा’ का बहुवचन होगा।
• आगरे
• आगरों
• आगरें
• बहुवचन नहीं होगा
उत्तर. बहुवचन नहीं होगा

35. किसी के कथन को उद्धत करते समय किस विराम चिन्ह का प्रयोग किया जाता है?
• विस्मयवाचक चिह्न
• अवतरण या उद्धरण चिह्न
• प्रश्नवाचक चिह्न
• निर्देशक चिह्न
उत्तर. अवतरण या उद्धरण चिह्न

36. संयुक्त क्रिया का उदाहरण कौन-सा वाक्य है?
• रस्सी जल गई।
• सीमा पढ़ रही है।
• तुम प्रतिदिन पढ़ने आया करो
• बच्चा सोता है।
उत्तर. तुम प्रतिदिन पढ़ने आया करो

37. जिसमें पहला पद संख्यावाचक हो और जो किसी समूह विशेष का बोध कराए उसे कहते हैं।
• कर्मधारय समास
• द्वन्द्व समास
• अव्ययीभाव समास
• द्विगु समास
उत्तर. द्विगु समास

38. जब किसी समास में दोनों शब्द प्रधान हों तो उसको कहते हैं।
• द्वन्द्व समास
• द्विगु समास
• प्रधान समास
• तत्पुरुष समास
उत्तर. द्वन्द्व समास

39. सही विराम चिहों वाला वाक्य है।
• जो पत्र आज आया है, कहाँ है?
• जो पत्र आज आया है। कहाँ है?
• जो पत्र आज आया है, कहाँ है।
• जो पत्र आज आया है, कहाँ है।
उत्तर. जो पत्र आज आया है, कहाँ है?

40. ‘कवि’ का स्त्रीलिंग रूप होगा
• कवित्रि
• कवि
• कवयित्री
• कवियत्री
उत्तर. कवयित्री

41. निम्न में से मिश्रित वाक्य है।
• वर्षा हो रही है।
• मैं पढ़ता हूँ और वह खेलता है।
• सुधीर पढ़ता है।
• मैने सुना है कि नीना पास हो गई है।
उत्तर. मैने सुना है कि नीना पास हो गई है।

42. हिन्दी में वचन होते हैं।
• एक
• दो
• तीन
• अनगिनत
उत्तर. दो

43. निम्न में से किस समूह में सभी शब्द तत्सम हैं?
• शर्करा, पवन, ज्येष्ठ, अग्नि
• काष्ठ, घृत, घोड़ा, कारीगर
• ओष्ठ, किताब, नानी, चाकू
• निष्ठुर, चम्मच, हाथी, कार्य
उत्तर. शर्करा, पवन, ज्येष्ठ, अग्नि

44. निम्न में से किस वाक्य में सम्प्रदान कारक है?
• मेरा घर स्टेशन से बहुत दूर है।
• राम घर पर सो रहा है।
• राजा ने निर्धनों को कम्बल दिए
• निसार खेलता है।
उत्तर. राजा ने निर्धनों को कम्बल दिए

45. ‘नगर में रहने वाला’ को कहा जाता है।
• शहरी
• नागर
• नगरवधू
• नौकर
उत्तर. नागर

46. द्वन्द्व समास है।
• लम्बोदर
• अंधकूप
• नर-नारी
• शरणागत
उत्तर. नर-नारी

47. जातिवाचक संज्ञा नहीं है।
• शैशव
• लोहा
• लकड़ी
• पुस्तक
उत्तर. शैशव

48. ‘अनुरक्त’ का विलोम शब्द है।
• आरक्त
• विरक्त
• निरक्त
• आसक्त
उत्तर. विरक्त

49. ‘सरल’ या ‘साधारण’ वाक्य किसे कहते हैं?
• जो छोटा हो
• जिसका अर्थ सरलता से समझ में आ जाए
• जिसमें एक कर्ता और अनेक क्रियाएँ हो
• जिसमें एक उद्देश्य, एक विधेय और एक ही क्रिया हो
उत्तर. जिसमें एक उद्देश्य, एक विधेय और एक ही क्रिया हो

50. किस शब्द में ‘कु’ उपसर्ग नहीं है?
• कुरूप
• कुशल
• कुकर्म
• कुचाल
उत्तर. कुशल

51. ‘हाथ न आना’ इस मुहावरे का निकटतम अर्थ है।
• पकड़ में न आना
• बहुत बड़ा होना
• हाथों का व्यायाम करना
• हाथ-फैलाना
उत्तर. पकड़ में न आना

52. शुद्ध शब्द है।
• उज्जवल
• उज्ज्रवल
• उजवल
• उज्ज्वल
उत्तर. उज्ज्वल

53. शब्द के सही रूप का चयन कीजिए
• त्रिष्णा
• तिरिष्णा
• तृश्णा
• तृष्णा
उत्तर. तृष्णा

54. सही मुहावरा है?
• नेत्रों में मिट्टी डालना
• आँखों में रेत फेंकना
• आँखों में धूल झोंकना
• आँखों में कचरा डालना
उत्तर. आँखों में धूल झोंकना

55. ‘शेर को सामने देख कर ”यह वाक्य किस मुहावरे से पूर्ण होगा?
• मैं सातवें आसमान पर पहुँच गया
• मैं आग बबूला हो उठा
• मैनें आसमान सिर पर उठा लिया
• मेरे प्राण सूख गए में
उत्तर. मेरे प्राण सूख गए में

56. संस्कृत के वे शब्द जो हिन्दी में बिना किसी परिवर्तन के प्रयुक्त होते हैं, कहलाते हैं।
• संस्कृत
• तत्सम
• तद्भव
• देशज
उत्तर. तत्सम

57. ‘इन’ प्रत्यय का प्रयोग किस शब्द में हुआ है?
• पुजारिन
• कठिन
• चिह्न
• मीन
उत्तर. पुजारिन

58. ‘मोहन बाजार जा रहा है इस वाक्य में उद्देश्य है।
• मोहन
• खरीददारी
• घूमना
• बाजार
उत्तर. मोहन

59. वह स्वतः ही जान जाएगा’ में ‘वह’ सर्वनाम है।
• पुरुषवाचक सर्वनाम
• निजवाचक सर्वनाम
• सम्बन्धवाचक सर्वनाम
• अनिश्चयवाचक सर्वनाम
उत्तर. निजवाचक सर्वनाम

60. Point Out The Word Which Begins With A Different Sound (Underlined)
• House
• Home
• Honour
• Hen
उत्तर. Honour

61. She Said To Her Brother, ”Do Not Buy Mangoes”, In Reported Speech The Above Sentence Will Be She Asked Her Brother
• To Not Buy Mangoes
• Not To Buy Mangoes
• Do Not Buy Mangoes
• Do Not To Buy Mangoes
उत्तर. Not To Buy Mangoes

62. Complete The Following Sentence With The Correct Form Of The Adjective It Was ….. Car He Had Even Driven.

• The More Comfortable
• The Most Comfortable
• The Comfortable
• The Comfortablest
उत्तर. The Most Comfortable

63. Which Word Has A Meaning Similar To ‘Significant?
• Prominent
• Magnificent
• Efficient
• Important
उत्तर. Important

64. Fill In The Correct Form Of The Verb When The Phone Range, We ……. Television.
• Watched
• Watching
• Were Watch
• Were Watching
उत्तर. Were Watching

65. If Radhika Had Received An Invitation, She Would Have Gone To The Party. The Above Sentence Tells Us That Radhika.
• Did Not Receive The Invitation
• Had Received The Invitation
• Is Waiting For The Invitation
• Did Not Want To Got The Party
उत्तर. Did Not Receive The Invitation

66. Select The Correct Form Of The Verb She …….. The Right Answer.
• Knows
• Know
• Is Knowing
• Known
उत्तर. Knows

67. Choose The Correct Word Order
• Why She Did Leave So Early?
• Why Did She Leave So Early?
• Why Did So Early She Leave?
• Why So Early Did She Leave?
उत्तर. Why Did She Leave So Early?

68. The Opposite Of The Word ‘Optimistic’ Is
• Pessimistic
• Hopeful
• Ideal
• Dull
उत्तर. Pessimistic

69. Pick Out The Correct Sentence
• There Are Shop Near My House
• There Is Shops Near My House
• There Are A Shop Near My House
• There Is A Shop Near My House
उत्तर. There Is A Shop Near My House

70. The Word ‘Innocent Is Opposite In Meaning To That Of
• Clever
• Ignorant
• Active
• Guilty
उत्तर. Guilty

71. Which One Of The Following Has The Correct Spelling?
• Impresive
• Imprescive
• Impressive
• Impressivee
उत्तर. Impressive

72. Pick Out The Word With The Correct Spelling
• Varaity
• Varietey
• Varieti
• Variety
उत्तर. Variety

73. Fill In The Appropriate Determiner The Ring Is Made Of …… Gold.
• The
• A
• No Determiner
• Any
उत्तर. No Determiner

74. Which One Of The Following Words Is An Adjective?
• Use
• Useful
• Using
• Usefulness
उत्तर. Useful

75. The Word ‘Courteous’ Is Similar In Meaning To
• Related To A Court
• Impolite
• Polite
• Kind
उत्तर. Polite

76. Complete The Sentence By Putting An Appropriate Determiner You Should Always Carry …… Umbrella With You
• A
• An
• Any
• A Few
उत्तर. An

77. The Students Said, ”We Want To Learn A Foreign Language.” In Reported Speech The Above Sentence Will Be. The Students Said That
• They Want To Learn A Foreign Language
• They Wanted To Learn A Foreign Language
• We Want To Learn A Foreign Language
• We Wanted To Learn A Foreign Language
उत्तर. They Wanted To Learn A Foreign Language

78. Which One Of The Following Has A Correct Sentence Pattern?
• She Put All The Books On The Table
• She All The Books On The Table Put
• She Put On The Table All The Books
• She On The Table Put All The Books
उत्तर. She Put All The Books On The Table

79. Which One Of The Following Has A Correct Sentence Pattern?
• She Put All The Books On The Table
• She All The Books On The Table Put
• She Put On The Table All The Books
• She On The Table Put All The Books
उत्तर. She Put All The Books On The Table

80. Choose The Correct Pronoun To Complete The Following This Books Is ……., And That One Is Mine.
• Our Book
• Your
• Yours
• Yours Book D
उत्तर. Yours

81. Complete The Following Sentence With The Correct Option: My Grandfather Walks Very…..
• Quick
• Fastly
• Fast
• Nice
उत्तर. Fast

82. No Other Member In The Family Is As Intelligent As Raju Is. The Above Sentence Has The Same Meaning As
• Raju In Intelligenter Than Any Other Member In The Family
• Raju Is Not Intelligent
• Raju Is More Intelligent Than Any Other Member In The Family
• Other Member In The Family Are Not Intelligent
उत्तर. Raju Is More Intelligent Than Any Other Member In The Family

83. Choose The Sentence Which Has The Same Meaning As The Following Sentence Mahim Got A Higher Grade That Any Other Student In The Class.
• Mahim Got The Higher Grade Than Any Other Student In The Class.
• Mahim Got A High Grade Than Any Other Student In The Class.
• Mahim Got The Highest Grade In The Class.
• Mahim Got The Highest Most Grade In The Class.
उत्तर. Mahim Got The Highest Grade In The Class.

84. Choose The Sentence Which Has The Same Meaning As The Following Sentence Mahim Got A Higher Grade That Any Other Student In The Class.
• Mahim Got The Higher Grade Than Any Other Student In The Class.
• Mahim Got A High Grade Than Any Other Student In The Class.
• Mahim Got The Highest Grade In The Class.
• Mahim Got The Highest Most Grade In The Class.
उत्तर. Mahim Got The Highest Grade In The Class.

85. Mohan Said To Savita, ”Can I Borrow You Book For A Day?” In Reported Speech The Above Sentence Will Be Mohan Asked Savita
• If He Could Borrow Her Book For A Day
• If They Could Borrow Her Book For A Day
• That Could He Borrow Her Book For A Day
• If That He Could Borrow Her Book For A Day
उत्तर. If He Could Borrow Her Book For A Day

86. Manjit Said To Anisha, ”Could You Please Open The Window?” In The Above Sentence Manjit Is
• Asking A Question
• Giving An Instruction
• Offering Advice
• Making Request
उत्तर. Making Request

87. 12 मीट्रिक टन 8 क्विन्टल में से 8 मीट्रिक टन 50 किग्रा घटाने पर प्राप्त होता है।
• 3 मीट्रिक टन 8 क्विन्टल
• 4 मीट्रिक टन 8 क्विन्टल 50 किग्रा
• 4 मीट्रिक टन 7 क्विन्टल 50 किग्रा
• 3 मीट्रिक टन 8 क्विन्टल 50 किग्रा
उत्तर. 4 मीट्रिक टन 7 क्विन्टल 50 किग्रा

88. एक व्यक्ति ने बैंक से कुछ रुपया 15% वार्षिक ब्याज की दर से उधार लिया अगर तीन साल बाद वह ₹ 7250 वापिस करता है, तो उसने कितना रुपया उधार लिया था?
• ₹ 5000
• ₹ 4500
• ₹ 6500
• ₹ 5500
उत्तर. ₹ 5000

89. शून्य में 60 का भाग देने पर भाज्य, भाजक, भागफल एवं शेषफल क्रमशः हैं।
• 0, 60, 0, 0
• 60, 0, 1,0
• 0, 60, 0, 1
• 60, 0, 0, 1
उत्तर. 0, 60, 0, 0

90. एक गाँव की कुल जनसंख्या 78692 है। इनमें से 29642 पुरुष हैं, 28167 महिलाएँ हैं तथा शेष बच्चे हैं, तो बच्चों की संख्या है।
• 20883
• 21883
• 20893
• 20783
उत्तर. 20883

91. ₹ 500 का 6 महीने का 8% की छमाही दर से ब्याज होगा
• ₹ 20
• ₹ 30
• ₹48
• ₹40
उत्तर. ₹40

92. एक व्यक्ति ने एक साइकिल ₹ 935 में 10% लाभ पर बेची तो उसने वह साइकिल कितने रुपये में खरीदी थी?
• ₹ 945
• ₹ 850
• ₹ 925
• ₹ 1085
उत्तर. ₹ 850

93. एक व्यक्ति ने एक साइकिल ₹ 935 में 10% लाभ पर बेची तो उसने वह साइकिल कितने रुपये में खरीदी थी?
• ₹ 945
• ₹ 850
• ₹ 925
• ₹ 1085
उत्तर. ₹ 850

94. एक टंकी में 400 लीटर पानी है। इसमें से 12 लीटर 500 मिली पानी काम में लेने के बाद शेष पानी को समान क्षमता के 25 डिब्बों में भरा जाए तो प्रत्येक डिब्बे की क्षमता है।
• 12 लीटर 500 मिली
• 13 लीटर 500 मिली
• 15 लीटर 500 मिली
• 14 लीटर 500 मिली
उत्तर. 15 लीटर 500 मिली

95. एक व्यक्ति X, ₹ 100 की वस्तु को, 10% की हानि से व्यक्ति Y को बेच देता है। Y उस वस्तु को 10% लाभ से व्यक्ति Z को बेच देता है, तो Y ने किस मूल्य पर वस्तु Z को बेची?
• ₹ 100
• ₹ 99
• ₹ 110
• ₹ 101
उत्तर. ₹ 99

96. कुत्ता मछली का आवास है।
• नदी
• तालाब
• झील
• समुद्र
उत्तर. समुद्र

97. भारत में लड़के व लड़कियों की विवाह योग्य न्यूनतम आयु क्या है?
• 21 वर्ष व 18 वर्ष
• 18 वर्ष व 21 वर्ष
• 18 वर्ष व 18 वर्ष
• 18 वर्ष व 16 वर्ष
उत्तर. 21 वर्ष व 18 वर्ष

98. ओजोन परत मिलती है ।
• थर्मोस्फीयर में
• स्ट्रेटोस्फीयर में
• ट्रोपोस्फीयर में
• मिजोस्फीयर में
उत्तर. स्ट्रेटोस्फीयर में

99. कम्प्यूटर के माध्यम से भेजे जाने वाले सन्देश को कहते हैं।
• एसएमएस
• फैक्स
• ई-मेल
• टेलीग्राम
उत्तर. ई-मेल

100. हवा में सर्वाधिक मात्रा में पाई जाने वाली गैस है।
• ऑक्सीजन
• कार्बन डाइऑक्साइड
• हाइड्रोजन
• नाइट्रोजन
उत्तर. नाइट्रोजन

101. पदार्थ की किस अवस्था में अणुओं के मध्य की दूरी न्यूनतम होती है?
• द्रव
• ठोस
• गैस
• प्लाज्मा
उत्तर. ठोस

102. विजय स्तम्भ किसने बनवाया?

• महाराणा कुम्भा
• महाराणा सांगा
• महाराणा प्रताप
• महाराज जयसिंह
उत्तर. महाराणा कुम्भा

103. एटीएम का पूरा रूप है।
• ऑटोमेटेड टेलर मशीन
• ऑल टाइम मनी
• ऑटोमेटेड ट्रान्सफर मशीन
• ऑडिट टेलर मशीन
उत्तर. ऑटोमेटेड टेलर मशीन

104. वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है ।
• 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक
• 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक
• 1 जून से 7 जून तक
• 15 जून से 21 जून तक
उत्तर. 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक

105. गणगौर का त्योहार मनाया जाता है।
• श्रावण शुक्ल तीज को
• चैत्र शुक्ल तीज को
• भाद्रपद कृष्णपक्ष अष्टमी को
• चैत्र शुक्ल नवमी को
उत्तर. चैत्र शुक्ल तीज को

106. तम्बाकू की आदत किससे होती है?
• कोकीन
• कैफीन
• हिस्टेमीन
• निकोटीन
उत्तर. निकोटीन

107. संसार में अधिकतम ट्यूबवेल किस देश में है?
• अमेरिका
• ऑस्ट्रेलिया
• चीन
• भारत
उत्तर. भारत

108. राजस्थान राज्य के राज्य वृक्ष, राज्य पक्षी तथा राज्य जन्तु क्रमशः हैं।
• खेजड़ी, गोडावण, चिंकारा
• खेजड़ी, मोर, बाघ
• बबूल, गोडावण, शेर
• आम, मोर, बाघ
उत्तर. खेजड़ी, गोडावण, चिंकारा

109. राजस्थान में निम्न में से किस स्थान पर शक्कर बनाने का कारखाना नहीं है?
• केशवरायपाटन
• निम्बाहेड़ा
• उदयपुर
• भोपाल सागर
उत्तर. निम्बाहेड़ा

110. निम्नलिखित में किसका वेग अधिकतम है?
• हवा
• जलधारा
• ध्वनि
• प्रकाश
उत्तर. प्रकाश

111. राजस्थान के लोगों का मुख्य व्यवसाय है।
• खनन
• बेकरी
• मुर्गीपालन
• कृषि
उत्तर. कृषि

112. राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा में कितने सदस्य मनोनीत होते हैं?
• 18
• 20
• 22
• 12
उत्तर. 12

113. सीएनजी का पूरा रूप है।
• कॉमन नेशनल गैस
• कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस
• सर्टिफाइड नेचुरल गैस
• कॉमन नेचुरल गैस
उत्तर. कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस

114. डेंगू रोग का वाहक है।
• एडीज मच्छर
• क्यूलेक्स मच्छर
• घरेलू मक्खी
• एनोफिलिज मच्छर
उत्तर. एडीज मच्छर

115. एकल परिवार से तात्पर्य है।
• वर्ष 1950 के बाद बना परिवार
• परिवार जिसमें माता-पिता एवं उनके बच्चे
• सम्पूर्ण परिवार जिसमें बच्चे, उनके माता-पिता एवं दादा-दादी
• केवल पति-पत्नी ज
उत्तर. परिवार जिसमें माता-पिता एवं उनके बच्चे

116. जिला उद्योग केन्द्र किस योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण युवकों को रोजगार मुहैया करता है?
• प्रधानमन्त्री ग्रामीण सड़क योजना
• प्रधानमन्त्री रोजगार योजना
• जवाहर ग्राम समृद्धि योजना
• स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वरोजगार योजना
उत्तर. प्रधानमन्त्री रोजगार योजना

117. पल्स पोलियो कार्यक्रम का उद्देश्य है।
• पोलियो का उपचार
• पोलियो से उत्पन्न लकवा को रोकना
• पोलियो का सम्पूर्ण उन्मूलन करना
• उपरोक्त सभी
उत्तर. पोलियो का सम्पूर्ण उन्मूलन करना

118. ऊर्जा का नवीकरणीय स्रोत है।
• कोयला
• पेट्रोलियम
• पौधे
• यूरेनियम
उत्तर. पौधे

119. सौर सैल द्वारा किस ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदला जा सकता है?
• रासायनिक ऊर्जा
• नाभिकीय ऊर्जा
• प्रकाश ऊर्जा
• चुम्बकीय ऊर्जा
उत्तर. प्रकाश ऊर्जा

120. कौन-सा राज्य ‘टाइगर स्टेट’ के नाम से जाना जाता है?
• राजस्थान
• पश्चिम बंगाल
• गुजरात
• मध्य प्रदेश
उत्तर. मध्य प्रदेश

121. राजस्थान में झीलों की नगरी है।
• जयपुर
• जोधपुर
• उदयपुर
• अजमेर
उत्तर. उदयपुर

122. कश्मीरी चोगा कहलाता है।
• फिरन
• अंगरखी
• बुगतारी
• अचकन
उत्तर. फिरन

123. ठगी अथवा अनुचित व्यापारिक व्यवहार होने पर हमें शिकायत करनी चाहिए
• उपभोक्ता संरक्षण मंच को
• जिला मुख्यालय को
• तहसील को
• ग्राम पंचायत को
उत्तर. उपभोक्ता संरक्षण मंच को

124. मनुष्य के शरीर की जैव-रासायनिक प्रयोगशाला है।
• आमाशय
• यकृत
• आंत्र
• वृक्क
उत्तर. यकृत

Sunday, 10 March 2019

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामान्य विज्ञान के 500 प्रश्नोत्तर यहाँ पढ़े.

Rekha Dobhal, TGT Science.
S.V.M.I.C. New Tehri Township
       आज की इस पोस्ट में सामान्य विज्ञान से संबंधित 500 प्रश्नों का संकलन है जो कि आपके लिए आने वाले  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी होंगे. और हां इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरुरत नहीं है सिर्फ एक क्लिक पर आप इन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं. हार्दिक शुभकामनाएं. 

सामान्य विज्ञान के 500 प्रश्नोत्तर पढने व डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें.

Monday, 11 February 2019

बंबई रक्त समूह रक्त का एक अनूठा प्रकार है। इस रक्त समूहकी खोज सबसे पहले बंबई (अब मुंबई) में १९५२ में डा.वाई एम भेंडे द्वारा की गई थी इसलिए इस रक्त समूह का नाम बंबई रक्त समूह पड़ा| इस रक्त समूह को hh और oh रक्त समूह भी कहते है| इस रक्त समूह में h प्रतिजन खुद को अभिव्यक्त नही कर पाता जो की O रक्त समूह में होता है| इसके कारण ही यह रक्त समूह अपनी लाल रक्त कोशिकओं में A और B प्रतिजन नही बनाता| A और B प्रतिजन न बनाने के कारण ही इस रक्त समूह के लोग किसी भी रक्त समूह के लोगो को अपना रक्त दे तो सकते है पर किसी और रक्त समूह से रक्त ले नही सकते|[1]
बंबई रक्त समूह उन लोगो में पाया जाता है जिन्हें विरासत में २ प्रतिसारी एलील मिलते है H अनुवांश के| इस रक्त समूह के मनुष्य H कार्बोहायड्रेट नही बना पाते जो की A और B प्रतिजन के अग्रगामी है| इसका यह मतलब है की इस रक्त समूह में A और B प्रतिजन के एलील मौजूद तो है पर वह खुद को अभिव्यक्त नहीं कर पाते। यह रक्त समुह उन बच्चों में देखने को मिलता है, जिन्हें वंश परम्परा से दोनों ही एलील ऐसे मिले जो की प्रतिसारी हो। [2]


रेयर ऑफ द रेयरेस्ट ब्लड ग्रुप है बॉम्बे ब्लड टाइप
यह रेयरेस्ट ऑफ रेयर ब्लड टाइप दुनिया भर की पूरी जनसंख्या में से सिर्फ 0.0004 फीसदी लोगों के भीतर होता है. इसे सबसे पहले साल 1952 में डॉक्टर वाई जी भिड़े ने खोजा था. ब्लड टाइप के भीतर पाए जाने वाले फेनोटाइप रिएक्शन के बाद पता चला कि इसके भीतर एक एंटीजेन - एच (H) पाया जाता है. यह इससे पहले कभी नहीं देखा गया था. यह खुद में रेयर मामला था. चूंकि इसे दुनिया में सबसे पहले बॉम्बे के भीतर पाया गया था इसलिए इसका नाम बॉम्बे ब्लड टाइप पड़ गया.
यह ग्रुप दानकर्ता तो हो सकता है मगर दान लेने में हैं दिक्कतें...
इस ग्रुप के शख्स किसी भी ABO फेनोटाइप रिम में आने वाले सदस्य को रक्त दे सकते हैं, लेकिन उनके लिए रक्त लेना संभव नहीं. वे सिर्फ अपने ग्रुप के सदस्यों का ही रक्त ले सकते हैं.
यह ब्लड ग्रुप सिर्फ नजदीकी ग्रुप में मिलता है...
यह ब्लड टाइप करीबी ब्लड रिलेशन वाले लोगों में पाया जाता है. अगर अकेले मुंबई के आंकड़ों को देखें तो बॉम्बे फेनोटाइपरखने वाले सदस्यों की तादाद महज 0.01 फीसदी होगी. यदि दोनों माता-पिता Recessive allele धारक हैं तो ऐसी संभावना होती है कि बच्चे का h/h ब्लड ग्रुप होगा. बिल्कुल ही गुत्थमगुत्था परिवार या फिर इनब्रीडिंग की वजह से इस रक्तसमूह की पैदाइश होती है.

बॉम्बे ब्लड ग्रुप’ हजारों लोगों में से किसी एक में पाया जाता है. हाल ही में मुंबई में 28 साल की पुष्पा की मौत इस ब्लड ग्रुप का रक्त न मिलने के कारण हो गई. देखने में पुष्पा अन्य महिलाओं की तरह ही सामान्य थी, लेकिन उसका खून बिलकुल अलग था, और यही उसकी जिंदगी के लिए खतरा बन गया। दरअसल, पुष्पा का रक्त ‘बॉम्बे ब्लड ग्रुप’ यानी ‘एचएच’ ग्रुप था। इस ग्रुप का रक्त आसानी से नहीं मिलता।

बॉम्बे ब्लड ग्रुप (एचएच) की खोज 1952 में मुंबई के एक हॉस्पिटल में डॉ. वाई.एम. भेंडे ने की थी। पहली बार बॉम्बे में पाए जाने के कारण इसका नाम ही बॉम्बे ब्लड ग्रुप रख दिया गया। भारत में 10 हजार लोगों में से एक में यह ब्लड ग्रुप पाया जाता है, जबकि यूरोप में 10 लाख लोगों में से एक व्यक्ति में यह ब्लड ग्रुप मिलता है। किसी व्यक्ति का रक्त इस ग्रुप के होने का तभी पता चल पाता है जब उसे खून चढ़ाने की जरूरत पड़ती है।

बॉम्बे ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति में एच एंटीजन नहीं होता। एच एंटीजन को मदर एंटीजन भी कहा जाता है, और इसके न होने पर लाल रक्त कण कोई ग्रुप (ए, बी या ओ) नहीं बनाता। आमतौर पर ब्लड टेस्टिग में ऐसे व्यक्ति का ‘ओ’ ग्रुप ही पता चलता है, लेकिन जब रिवर्स टेस्टिंग की जाती है तो पता चलता है कि यह बॉम्बे ब्लड ग्रुप है।




Monday, 1 October 2018

राज्य आंदोलनकारी कौन नही है?

सुशील डोभाल, नई टिहरी उत्तराखंड.

        देश और दुनिया मे आज के दिन सत्य, अहिंसा और प्रेम के मसीहा व आजादी के महानायक महात्मा गांधी की जयंती हर्सोल्लास के साथ मनाई जाती है लेकिन पिछले कई वर्षों से मेरे मन मे आज के ही दिन उत्तराखंड के शांत स्वभाव के बेगुनाह आंदोलनकारियों पर मुजफ्फरनगर में हुई पुलिस बर्बरता की यादें ताजा हो जाती है और लगता है कि गांधी जी के विचारों का इस दिन खूब मखोल उड़ाया गया। रामपुर तिराहे पर अपनी शहादत देने वाले उत्तराखंड के अमर वलिदानियों को श्रद्धांजली अर्पित करता हूँ।
       करीब चार वर्ष पूर्व उत्तराखंड विधान सभा में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को राजकीय सेवा में 10 फ़ीसदी आरक्षण के बिल के तत्कालीन विपक्ष जो अब सत्ता पक्ष भी है, के द्वारा विरोध से मैं सहमत हूँ। उस समय विपक्ष और सत्ता पक्ष के कई विधायक उत्तराखंड में वर्ष 2000 से पहले के मूलनिवासियों को भी आंदोलनकारी घोषित करने की मांग कर रहे थे। मुद्दा जायज ही नही तर्कसंगत भी है।  चिन्हीकरण की प्रक्रिया में भी संशोधन किया जाना जरूरी है क्योंकि आन्दोलनकारियों के चिह्नीकरण की प्रक्रिया तमाम दोषों से युक्त है। मेरा मानना है की राज्य आन्दोलनकारी तो उत्तराखंड का आम जनमानस था। 1994 में आन्दोलन के चलते साल के अधिकतर महीनों में जो छात्र स्कूलो में पढ़ने लिखने के बजाय सडको पर मशालें ले कर झुलूस निकाल रहे थे और जिनतक एलआईयू, पुलिस और प्रशासन की नजर नहीं गयी क्या वे छात्र छात्रा, शिक्षक और अन्य लोग आन्दोलनकारी नहीं थे? पहाड़ के युवा बुजुर्ग और माताये बहिने कोन आन्दोलनकारी नहीं है? क्या पहाड़ के वह प्रवासी लोग आंदोलनकारी नहीं थे जिन्होंने आजीविका के लिए पहाड़ से बाहर रहते हुए देश और दुनिया के कोने कोने पर राज्य निर्माण आंदोलन के लिए किसी न किसी रूप में अपना योगदान दिया था? क्या यह मानक व्यवहारिक हैं की आन्दोलनकारी केवल उन्ही को माना गया है जो लोग सरकारी सम्पति को क्षति पहुचने में दोषी पाए गए या उपद्रव करने के कारण जेल गए?  पत्रकारों और खासकर युवा पत्रकारों ने अपनी लेखनी से आन्दोलन को धार दी थी लेकिन सरकारी मान्यता के लालच और पुलिस प्रशासन और एलआईयू की गिद्ध दृष्टि से बचने के लिए वह खुले मंचो पर इसलिए नहीं आये क्यूंकि ऐसे करने पर उनकी गोपनीय आख्या इस प्रकार बनायीं जाती की उन्हें मान्यता प्राप्त पत्रकार होने का सम्मान कभी न मिल पाता।  दरअसल यह छात्रों का ही आंदोलन था। लेकिन अपने कैरियर को पुलिस प्रशासन और एलआईयू की गिद्ध दृष्टि से बचाने के लिए कतिपय छात्रों को छोड़कर अधिकतर सरकारी एजेंसियों की नजरों में आये ही नही। असली आंदोलनकारी हासिये पर रह गए और  अनेक ऐसे लोगो को आंदोलनकारी घोषित कर दिया गया जिनका आंदोलन से कोई विशेष सम्बन्ध ही न था। जो भी हो " राज्य आन्दोलनकारी" शब्द की पुनर्समीक्षा होनी ही चाहिए।
क्या हुआ था 2 अक्तूबर, 1994 को  
1. एक अक्टूबर 1994 की रात से दो अक्टूबर की सुबह तक आंदोलनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज और गोलियां बरसीं।
2. पुलिस ने करीब चार सौ उत्तराखंडी गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिए।
3. गांधी जयंती पर सुबह पुलिस की फायरिंग में सात आंदोलनकारियों की मौत हुई।
4.  पुलिस ने लाठीचार्ज और फायरिंग के दौरान खेतों में भाग रही महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ किया। सीबीआई ने जांच में इस बात की पुष्टि हुई। ऐसे दो मामले कोर्ट में चल रहे हैं।  
      रामपुर तिराहाकांड को हुए 24 साल हो गये, लेकिन सीबीआई जैसी एजेंसी 24 साल बाद भी जांच को अंजाम तक नहीं पहुंचा पायी। यह आज चिंता का विषय है। तत्कालीन मुलायम सरकार में रामपुर तिराहाकांड की घटना को झुठलाने का प्रयास किया गया, वहीं सबूतों को मिटाने और गवाहों को रास्ते से हटाने का काम किया गया। 
महात्मा गाँधी की जयंती के दिन यूपी पुलिस ढाया था कहर 
2 अक्तूबर 1994 को मुज्जफर नगर में दिल्ली जा रहे आंदोलनकारियों पर यूपी पुलिस ने कहर ढाया था. मानवता को शर्मसार कर देने वाले इस कांड में 28 लोगों की मौत, 7 महिलाओं का गैंग रेप व 17 महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आए थे. मुजफ्फर नगर के तत्कालीन जिला अधिकारी अनंत कुमार के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की थी. अधिवक्ता रमन साह के अनुसार सीबीआई ने 22 अप्रैल 1996 को अनंत कुमार के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी.इसमें आईपीसी की 307,324,326/34 के तहत दोषी करार दिया था.लेकिन निचली अदालत ने इसमें धारा 302 भी जोड़ दी थी. अनंत कुमार ने इस कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. हाईकोर्ट ने सीबीआई की कार्रवाई को निरस्त कर याचिका को निस्तारित कर दिया.प्रदेश सरकार व राज्य आंदोलनकारियों ने अदालत के इस फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की थी. इस पर अगस्त 2003 में अदालत ने मामले को निरस्त करने के आदेश वापस ले लिए थे. हालांकि मामले की सुनवाई दूसरी बैंच को स्थानांतरित कर दी थी.मामले में सुनवाई के बाद अदालत ने क्षेत्राधिकार के अधीन नहीं होने का आधार लेते हुए 28 मई 2004 को अनंत कुमार इस याचिका को खारिज कर दिया था. नियमानुसार तब से निचली अदालत में इस पर विचार किया जाना चाहिए था, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहा.
गायब हो गया रिकार्ड 
 याची रमन कुमार साह ने सीबीआई देहारादून की अदालत में 22 अप्रैल 1996 की नकल लेने के लिए आदेवन किया. दफ्तर के प्रशासनिक अधिकारी ने उन्हें इस संबंध में कोई रिकॉर्ड नहीं होने की लिखित जानकारी दी है. इस पर एकलपीठ ने देहरादून के जिला जज से ब्यौरा मांगा.वहीं प्रदेश सरकार,सीबीआई व संबंधित प्रशासनिक अधिकारी को जवाब के लिए नोटिस जारी किया है. मामले की सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी.

Saturday, 28 July 2018

महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवस

सुशील डोभाल.

यह पेज हमारे उन विद्यार्थियों और पाठकों के लिए समर्पित है जो भारत एवं विश्व के महत्वपूर्ण दिवसों के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं. महत्वपूर्ण दिवसों के साथ ही इन दिवसों के आयोजन से जुड़े तथ्यों का भी उल्लेख करने का प्रयास किया गया है. आशा करता हूँ की विद्यार्थियों और पाठकों के साथ ही समस्त शैक्षिणिक संस्थाओं के लिए यह पोस्ट उपयोगी सावित हो सकेगी. 

जनवरी:

1 जनवरी: अंतराष्ट्रीय परिवार दिवस (ग्लोबल फॅमिली डे)
9 जनवरी: प्रवासी भारतीय दिवस (एन. आर. आई. डे)
सबंधित जानकारी: भारत में राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने वाला “प्रवासी भारतीय दिवस” महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रिका से बॉम्बे लौटने के दिन (9 जनवरी 1915) को याद करते हुए मनाया जाता है यह दिन विदेशों में बसे भारतीयों को समर्पित है
10 जनवरी: विश्व लाफ्टर दिवस (वर्ल्ड लाफ्टर डे)
12 जनवरी: राष्ट्रीय युवा दिवस (नेशनल यूथ डे)
सबंधित जानकारी: स्वामी विवेकानन्द जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है विवेकानन्द का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था भारतीय वेदान्त तथा योग को यूरोपीय देशों तक पहुंचाने का श्रेय इन्हें ही जाता है यह दिन देश के युवाओं को समर्पित है
15 जनवरी: थल सेना दिवस (आर्मी डे)
सबंधित जानकारी: थल सेना दिवस भारत की थल सेना तथा इसके जवानों को समर्पित है 15 जनवरी 1949 को भारतीय थल सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ “के.एम. करिअप्पा” ने पद गृहण किया था इसलिए 15 जनवरी को हर वर्ष थल सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है
23 जनवरी: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती
25 जनवरी: राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (नेशनल टूरिज्म डे)
सबंधित जानकारी: देश में पर्यटन को बढ़ावा देने व देश की जनता को पर्यटन का महत्व समझाने के उद्देश्य से हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है जबकि विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को मनाया जाता है
26 जनवरी: गणतंत्र दिवस (रिपब्लिक डे)
सबंधित जानकारी: भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था उसी के उपलक्ष्य में हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है इसी दिन को विश्व स्तर पर अंतराष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस के रूप में भी मनाया जाता है
28 जनवरी: लाला लाजपत राय जयंती
29 जनवरी: डेटा सरंक्षण दिवस (डेटा प्रोटेक्शन डे)
30 जनवरी: शहीद दिवस (मार्टीर डे)
सबंधित जानकारी: 30 जनवरी 1949 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी गांधी जी व सभी शहीदों को श्रधांजलि स्वरूप प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है भारत में इस दिन के अतिरिक्त अनेक दिनों को भी शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसमें 23 मार्च (भगत सिंह शहीदी दिवस) प्रमुख है
फरवरी:
4 फरवरी: विश्व कैंसर दिवस (वर्ल्ड कैंसर डे)
12 फरवरी: डार्विन दिवस (डार्विन डे)
13 फरवरी: सरोजिनी नायडू जयंती
14 फरवरी: वलेंटाइन दिवस (वलेंटाइन डे)
20 फरवरी: विश्व सामाजिक न्याय दिवस (वर्ल्ड डे ऑफ़ सोशल जस्टिस)
21 फरवरी: अंतराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (इंटरनेशनल मदर लैंग्वेज डे)
24 फरवरी: केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस (सेंट्रल एक्साइज डे)
सबंधित जानकारी: पूरे देश में उत्पाद शुल्क के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने तथा शुल्क चोरी (भ्रष्टाचार) से निपटने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस हर वर्ष 24 फरवरी को मनाया जाता है
28 फरवरी: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (नेशनल साइंस डे)
सबंधित जानकारी: सर सी.वी. रमन ने 28 फरवरी 1928 को अपनी खोज जिसे “रमन इफ़ेक्ट” नाम से जाना जाता है, को सार्वजनिक किया था देश में विज्ञान के प्रति लोगों को जागरूक करने व इसका महत्व समझाने हेतु 28 फरवरी को हर वर्ष “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस” के रूप में मनाया जाता है
मार्च:
ध्यान दें: मार्च के हर “द्वितीय गुरूवार” को “विश्व किडनी दिवस” के रूप में मनाया जाता है
4 मार्च: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (नेशनल सिक्यूरिटी डे)
8 मार्च: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस (इंटरनेशनल विमेंस डे)
सबंधित जानकारी: एतिहासिक तौर पर यह दिवस महिलाओं के वोट अधिकार से सबंधित है विश्व भर के देशों द्वारा प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को मनाए जाने वाले महिला दिवस को उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना, उन्हें बराबर के अधिकार देना, उनका सम्मान करना तथा पुरूष प्रधान समाज वाली सोच पर चोट करना है इस दिन महिलाओं द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव मनाया जाता है
15 मार्च: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस (वर्ल्ड कन्ज्यूमर राईटस डे)
सबंधित जानकारी: विश्व भर के उपभोक्ता चाहे वे किसी भी क्षेत्र से हों, के अधिकारों की सुरक्षा हेतु प्रत्येक वर्ष 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है इसी दिन को “विश्व विकलांग दिवस” के रूप में भी आयोजित किया जाता है
21 मार्च: विश्व वन दिवस (इंटरनेशनल डे ऑफ़ फारेस्ट)
सबंधित जानकारी: विश्व में वनों का तेजी से हो रहा पतन रोकने व इसके घातक परिणामों के बारे में लोगों को सजग करने के उद्देश्य से 21 मार्च को “विश्व वन दिवस” घोषित किया गया है प्रथम बार 21 मार्च 2013 को विश्व वन दिवस को रूप में मनाया गया था यह दिन निवारण दिवस तथा वानिकी दिवस के रूप में भी जाना जाता है
22 मार्च: विश्व जल दिवस (वर्ल्ड वाटर डे)
सबंधित जानकारी: पीने योग्य स्वच्छ पानी को प्रदूषित होने से बचाना व इस के प्राक्रतिक संसाधनों के बचाव के उद्देश्य से विश्व जल दिवस 1993 से प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है
23 मार्च: विश्व मौसम विज्ञान दिवस (वर्ल्ड मेट्रोलोजिकल डे)
सबंधित जानकारी: इस दिन विश्व के मौसम विज्ञानी एक जगह एकत्रित होकर अपना अनुभव एक दुसरे से बांटते हैं तथा विश्व स्तर पर होने वाले मौसमी प्रभावों पर अपने पक्ष रखते हैं विश्व मौसम विज्ञान दिवस हर वर्ष 23 मार्च को मनाया जाता है भारत में इस दिन का महत्व “भगत सिंह शहीदी दिवस” के रूप में भी है क्योंकि इस दिन भारत का आज़ादी के लिए संघर्षरत भगत सिंह को ब्रिटिश सरकार द्वारा फांसी दी गई थी
24 मार्च: विश्व तापेदिक/ क्षयरोग दिवस (वर्ल्ड टी.बी. डे)
सबंधित जानकारी: ट्यूबरक्लोसिस (टी.बी.) डे के नाम से प्रसिद्ध 24 मार्च के दिन लोगों को इस बिमारी के प्रति सचेत किया जाता है तथा इसके विपरीत परिणामों के बारे में अवगत कराया जाता है इस दिन को मनाने का उद्देश्य तपेदिक/ क्षयरोग को जड़ से ख़त्म करना है
27 मार्च: विश्व रंगमंच दिवस (वर्ल्ड थिएटर डे)
अप्रैल:
2 अप्रैल: विश्व आटिज्म जागरूकता दिवस (वर्ल्ड आटिज्म अवेयरनेस डे)
5 अप्रैल: राष्ट्रीय मेरीटाइम दिवस (नेशनल मेरीटाइम डे)
6 अप्रैल: अंतराष्ट्रीय खेल दिवस: विकास एंव शान्ति के लिए (इंटरनेशनल डे ऑफ़ सपोर्ट फॉर डेवलपमेंट एंड पीस)
सबंधित जानकारी: विभिन्न देशों के मध्य खेलों द्वारा सांस्कृतिक विषमताएं हटाने व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर विकास तथा शांति के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 6 अप्रैल को अन्तराष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है
7 अप्रैल: विश्व स्वास्थ्य दिवस (वर्ल्ड हेल्थ डे)
सबंधित जानकारी: वर्ष 1948 में विश्व स्वास्थ्य सगंठन की प्रथम सभा 7 अप्रैल को हुई थी इसी सभा में इस दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवस घोषित किया गया था फलस्वरूप वर्ष 1950 से 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इसका उद्देश्य विश्व जनसँख्या के स्वास्थ्य की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करना है
18 अप्रैल: विश्व विरासत दिवस (वर्ल्ड हेरिटेज डे)
सबंधित जानकारी: वर्ष 1983 में 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस घोषित किया गया इसका उद्देश्य लोगों को अपने देश व विश्व स्तर पर सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखने हेतु प्रयासरत करना है
22 अप्रैल: विश्व पृथ्वी दिवस (अर्थ डे)
सबंधित जानकारी: पृथ्वी दिवस की शुरूआत वर्ष 1970 में हुई थी इसका उद्देश्य लोगों को प्रयावरण बचाने हेतु प्रेरित करना है आज 192 से भी अधिक देशों में 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है
23 अप्रैल: विश्व पुस्तक एंव कॉपीराइट दिवस (वर्ल्ड बुक एंड कॉपीराइट डे)
25 अप्रैल: विश्व मलेरिया दिवस (वर्ल्ड मलेरिया डे)
29 अप्रैल: अंतराष्ट्रीय नृत्य दिवस (इंटरनेशनल डांस डे)
मई:
1 मई: विश्व श्रमिक दिवस (इंटरनेशनल लेबर डे)
सबंधित जानकारी: श्रमिकों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 1 मई को विश्व श्रमिक दिवस मनाया जाता है कई देशों में इस दिन वार्षिक छुट्टी घोषित है इस दिन को “इंटरनेशनल वर्कर्स डे” भी कहा जाता है देशों में श्रमिक दिवस मनाने की तिथियों में अंतर है
3 मई: विश्व प्रेस स्वतंत्रा दिवस (वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे)
(ध्यान दें: 3 मई को अन्तराष्ट्रीय सूर्य दिवस के रूप में भी मनाया जाता है जिसका उद्देश्य सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है)
सबंधित जानकारी: 3 मई विश्व भर की स्वतंत्र पत्रकारिता का प्रतिक है इस दिन को पत्रकारिता की स्वतंत्रता का महत्व दर्शाने हेतु विश्व प्रेस स्वतंत्रा दिवस के रूप में मनाया जाता है
8 मई: विश्व रेडक्रॉस दिवस (वर्ल्ड रेडक्रॉस डे)
सबंधित जानकारी: अंतराष्ट्रीय रेड क्रॉस आन्दोलन के आदर्शों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु प्रत्येक वर्ष 8 मई को “विश्व रेडक्रॉस दिवस” मनाया जाता है इस दिन को अन्तराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति के मुखर नेता जीन हेनरी दुनांत का जन्मदिवस (8 मई 1828) होने के कारण चुना गया है रेड क्रॉस आन्दोलन का उद्देश्य मानव जीवन, मानव स्वास्थ्य तथा मानव सम्मान को बचाना व बढ़ावा देना है
9 मई: विजय दिवस (विक्ट्री डे)
11 मई: राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी दिवस (नेशनल टेक्नोलॉजी डे)
12 मई: अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस (इंटरनेशनल नर्सेज डे)
14 मई: विश्व प्रवासी दिवस (वर्ल्ड माइग्रेटरी डे)
17 मई: विश्व दूरसंचार दिवस (वर्ल्ड टेलीकम्यूनिकेशन डे)
सबंधित जानकारी: विश्व भर में फैले दूरसंचार जाल को अधिक सशक्त बनाने व इसके महत्व को दर्शाने के लिए विश्व दूरसंचार दिवस हर वर्ष 17 मई को अंतराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है वर्ष 1876 में टेलीफोन की खोज से शुरू हुई दूरसंचार व्यवस्था आज इन्टरनेट तक पहुँच चुकी है
21 मई: अंतकवाद विरोधी दिवस (एंटी-टेररिज्म डे)
24 मई: राष्ट्रमंडल दिवस (कामनवेल्थ डे)
31 मई: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस (वर्ल्ड नो टोबाको डे)
सबंधित जानकारी: 24 घंटे तक बिना किसी नशे के ज़िन्दगी जीना व नशे से लगातार दूर रहने के लिए लोगों को जागरूक करना विश्व तम्बाकू दिवस मनाए जाने का उद्देश्य है 31 मई के दिन तम्बाकू के स्वास्थ्य पर दुष्परिणामों के बारे में लोगों को अवगत कराया जाता है
जून:
(ध्यान दें: जून माह के “तृतीय रविवार” को “पिता दिवस” मनाया जाता है)
1 जून: वर्ल्ड मिल्क डे
सबंधित जानकारी: वर्ष 2001 से लगातार हर वर्ष 1 जून को “वर्ल्ड मिल्क डे” के रूप में मनाया जा रहा है इसका उद्देश्य दूध को एक खाद्य पदार्थ के रूप में विश्व भर में महत्व देना है दुग्ध उत्पादन तथा इस से जुड़े लोगों को अवसर प्रदान करने हेतु व दुग्ध उत्पादन के विकास के लिए “फ़ूड एंड एग्रीकल्चर आर्गेनाइजेशन” ने 2001 में इसकी शुरूआत की थी
5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस (वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे)
सबंधित जानकारी: 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में वर्ष 1972 से मनाना शुरू किया गया था इसका उद्देश्य पर्यावरण को बचाने के लिए उचित कदम उठाने हेतु लोगों को प्रेरित करना है
8 जून: विश्व महासागर दिवस (वर्ल्ड ओसियन डे)
14 जून: विश्व रक्तदान दिवस (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे)
20 जून: विश्व शरणार्थी दिवस (वर्ल्ड रिफ्यूजी डे)
21 जून: विश्व संगीत दिवस (वर्ल्ड म्यूजिक डे)
23 जून: सयुंक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस (यूनाइटेड नेशन पब्लिक सर्विस डे)
29 जून: राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस (नेशनल स्टैटिस्टिकल डे)
सबंधित जानकारी: भारत के प्रसिद्ध वज्ञानिक एंव संख्यिकीविद प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस के जन्म दिवस (29 जून 1893) को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है महालनोबिस द्वितीय पंचवर्षीय योजना में अपने मसौदे के लिए जाने जाते हैं महालनोबिस भारतीय सांख्यिकी संस्थान का संस्थापक भी है
जुलाई:
1 जुलाई: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (नेशनल डॉक्टर्स डे)
सबंधित जानकारी: देश चिकित्सकों को समर्पित “राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस” हर वर्ष 1 जुलाई को मनाया जाता है विश्व के सभी देशों में चिकित्सक दिवस की तिथियाँ भिन्न हैं तथा अलग-अलग व्यक्तियों को समर्पित हैं भारत में यह दिवस पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री एंव पेशे से चिकित्सक बिधान चंद्र राय के जन्म दिवस (1 जुलाई 1882) के रूप में मनाया जाता है
11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस (वर्ल्ड पापुलेशन डे)
सबंधित जानकारी: हर वर्ष 11 जुलाई को मनाए जाने वाले विश्व जनसंख्या दिवस के मुद्दे पर भारत की विशेष भूमिका रही है जनसँख्या के आधार पर भारत का विश्व में दूसरा स्थान है इस दिन का उद्देश्य लोगों तथा मीडिया का ध्यान बढती जनसँख्या की तरफ आकर्षित करना तथा इस पर नियंत्रण पाने हेतु प्रयास करना है
12 जुलाई: मलाला दिवस (मलाला डे)
18 जुलाई: नेल्सन मंडेला अंतराष्ट्रीय दिवस (नेल्सन मंडेला इंटरनेशनल डे)
अगस्त:
(ध्यान दें: अगस्त माह के “प्रथम रविवार” को “अंतराष्ट्रीय मित्रता दिवस” मनाया जाता है)
6 अगस्त: हिरोशिमा दिवस
सबंधित जानकारी: वर्ष 1945 में 6 अगस्त को जापान के हिरोशिमा तथा 9 अगस्त को नागासाकी पर परमाणु बम गिरा कर नष्ट कर दिया गया था द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम वर्ष में यू.एस. द्वारा किए गए इस हमले में लगभग सवा लाख लोग मारे गए थे हमले में मारे गए निर्दोषों को श्रधांजलि देने हेतु हर वर्ष 6 अगस्त को हिरोशिमा दिवस के रूप में मनाया जाता है
9 अगस्त: भारत छोडो दिवस (क्विट इंडिया डे) / नागासाकी दिवस (नागासाकी डे)
12 अगस्त: अंतराष्ट्रीय युवा दिवस (इंटरनेशनल यूथ डे)
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस (इंडिपेंडेंस डे)
सबंधित जानकारी: 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश राज से भारत को आजादी मिली थी आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है हर वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा इस दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित है
29 अगस्त: राष्ट्रीय खेल दिवस (नेशनल स्पोर्ट्स डे)
सबंधित जानकारी: “हॉकी के जादूगर” नाम से प्रसिद्ध ध्यान चन्द के जन्म दिवस (29 अगस्त 1905) को हर वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिन “ध्यान चन्द राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, नई दिल्ली” में हॉकी मैच आयोजित किए जाते हैं युवाओं को खलों की तरफ आकर्षित करना खेल दिवस की प्रमुख उद्देश्य है
सितम्बर:
5 सितम्बर: शिक्षक दिवस (टीचर्स डे)
सबंधित जानकारी: भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति “सर्वपल्ली राधाकृष्णन” जो कि पेशे से अध्यापक भी थे, उनके जन्म दिवस (5 सितम्बर 1888) को हर वर्ष शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिन सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया जाता है
8 सितम्बर: विश्व साक्षरता दिवस (इंटरनेशनल लिटरेसी डे)
सबंधित जानकारी: 8 सितम्बर का दिन यूनेस्को द्वारा “विश्व साक्षरता दिवस” घोषित किया गया है प्रथम बार “विश्व साक्षरता दिवस” वर्ष 1966 में मनाया गया था इस दिन का उद्देश्य समाज में साक्षरता को बढ़ावा देना व इसके महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना है
14 सितम्बर: राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (हिन्दी डे)
सबंधित जानकारी: हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने तथा इसके विकास के लिए हर वर्ष 14 सितम्बर को “राष्ट्रीय हिन्दी दिवस” के रूप में मनाया जाता है हिन्दी विश्व की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है तथा 14 सितम्बर 1949 को हिन्दी (देवनागरी लिपि) ने भारत गणतंत्र की आधिकारिक भाषा होने का गौरव प्राप्त किया आज यह भाषा भारत सहित विश्व के कई अन्य देशो में फ़ैल चुकी है
16 सितम्बर: विश्व ओजोन दिवस (इंटरनेशनल ओजोन डे)
सबंधित जानकारी: सयुंक्त राष्ट्र सामान्य सभा द्वारा “16 सितम्बर” को विश्व “ओजोन डे” का दर्जा दिया गया है सूर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणों को रोकने वाली ओजोन परत की रक्षा हेतु लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह दिन प्रत्येक वर्ष 16 सितम्बर को मनाया जाता है
21 सितम्बर: अंतराष्ट्रीय शान्ति दिवस (इंटरनेशनल डे ऑफ़ पीस)
सबंधित जानकारी: अंतराष्ट्रीय स्तर पर शान्ति व अहिंसा निति को अपनाने हेतु सभी राष्ट्रों से आग्रह करना ही इस दिन को मनाए जाने का प्रमुख उद्देश्य है हर वर्ष 21 सितम्बर को मनाए जाने वाले इस दिवस की शुरूआत वर्ष 1982 में हुई थी
27 सितम्बर: विश्व पर्यटन दिवस (वर्ल्ड टूरिज्म डे)
सबंधित जानकारी: 27 सितम्बर को वर्ष 1980 से “विश्व पर्यटन दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है इस की शुरूआत सयुंक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने की थी इस दिवस का उद्देश्य विश्व स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देना है
अक्टूबर:
1 अक्टूबर: अंतराष्ट्रीय वृद्ध दिवस (इंटरनेशनल डे ऑफ़ द ओल्डर पर्सन)
2 अक्टूबर: गाँधी जयंती
सबंधित जानकारी: महात्मा गाँधी के जन्म दिवस (2 अक्टूबर 1869) को हर वर्ष “गांधी जयंती” के रूप में मनाया जाता है इसी दिन अंतराष्ट्रीय अहिंसा दिवस व लाल बहादुर शास्त्री जयंती भी मनाई जाती है
5 अक्टूबर: अंतराष्ट्रीय शिक्षक दिवस (इंटरनेशनल टीचर्स डे)
8 अक्टूबर: भारतीय वायुसेना दिवस (इंडियन एयर फ़ोर्स डे)
सबंधित जानकारी: भारतीय वायुसेना की आधिकारिक स्थापना दिनांक 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी इसी कारण 8 अक्टूबर को हर वर्ष भारतीय वायुसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है यह दिन पूर्णत: देश की वायु सेना की उपलब्धियों को समर्पित है
9 अक्टूबर: विश्व डाक दिवस (वर्ल्ड पोस्ट ऑफिस डे)
सबंधित जानकारी: यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की तिथि 9 अक्टूबर को हर वर्ष विश्व डाक दिवस के रूप में मना जाता है इस दिवस की शुरूआत वर्ष 1969 में की गई थी यह दिन लोगों को डाक सेवा का महत्व समझाने हेतु मनाया जाता है
10 अक्टूबर: राष्ट्रीय डाक दिवस (नेशनल पोस्ट डे)
16 अक्टूबर: विश्व खाद्य दिवस (वर्ल्ड फ़ूड डे)
सबंधित जानकारी: वर्ष 1945 में 16 अक्टूबर के दिन खाद्य एंव कृषि संगठन, सयुंक्त राष्ट्र की स्थापना हुई थी इसी महत्व के कारण 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस के रूप में मनाया जाता है खाद्य पदार्थों की सुरक्षा एंव गुणवत्ता को बनाए रखने हेतु प्रयास करना इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य है
24 अक्टूबर: सयुंक्त राष्ट्र दिवस (यूनाइटेड नेशन डे)
नवम्बर:
10 नवम्बर: मलाला दिवस (मलाला डे)
12 नवम्बर: राष्ट्रीय पक्षी दिवस (नेशनल बर्ड्स डे)
14 नवम्बर: बाल दिवस (चिल्ड्रेन्स डे)
सबंधित जानकारी: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (बच्चों में चाचा नेहरू के नाम से प्रसिद्ध) के जन्म दिवस (14 नवम्बर 1889) को हर वर्ष बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिन बच्चों के द्वारा, बच्चों के लिए विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तथा यह दिन देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है
17 नवम्बर: राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस (नेशनल जर्नलिज्म डे) / विश्व विद्यार्थी दिवस (वर्ल्ड स्टूडेंट डे)
सबंधित जानकारी: भारतीय प्रेस की स्वतंत्रता को समर्पित राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस प्रत्येक वर्ष 17 नवम्बर को मनाया जाता है इस दिवस को मनाए जाने की शुरूआत प्रेस स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर की गई थी इस दिवस का उद्देश्य भारतीय प्रेस का सही दिशा में विकास करना है
18 नवम्बर: विश्व व्यस्क दिवस (वर्ल्ड एडल्ट डे)
19 नवम्बर: विश्व नागरिक दिवस (वर्ल्ड सिटीजन्स डे)
26 नवम्बर: विश्व पर्यावरण सरंक्षण दिवस ()
दिसम्बर:
1 दिसम्बर: विश्व एड्स दिवस (वर्ल्ड एड्स डे)
सबंधित जानकारी: वर्ष 1988 से प्रत्येक वर्ष 1 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है सयुंक्त राष्ट्र द्वारा चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य विश्व स्तर पर एड्स के बारे में जागरूकता फैलाना है
4 दिसम्बर: नौसेना दिवस (नेवी डे)
सबंधित जानकारी: हर देश में नौसेना दिवस अलग-अलग तिथियों को मनाया जाता है भारत में “4 दिसम्बर” को नौसेना दिवस घोषित किया गया है इस दिन को भारत-पाक युद्ध 1971 में भारतीय नौसेना के योगदान तथा जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है
10 दिसम्बर: विश्व मानवाधिकार दिवस (ह्यूमन राइट्स डे)
सबंधित जानकारी: 10 दिसम्बर अंतराष्ट्रीय स्तर पर विश्व मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है सयुंक्त राष्ट्र द्वारा घोषित इस दिवस का उद्देश्य मानवाधिकारों की रक्षा करना व उन्हें विश्व स्तर पर बनाए रखना है
18 दिसम्बर: अल्पसंख्यक अधिकार दिवस (माइनॉरिटी राइट्स डे)
23 दिसम्बर: किसान दिवस (फार्मर्स डे)
सबंधित जानकारी: भारत में हर वर्ष 23 दिसम्बर को राष्ट्रीय स्तर पर किसान दिवस मनाया जाता है भारत के गाँवों में रहने वाली 75% जनसंख्या कृषि पर निर्भर है देश की जनसँख्या के इस हिस्से के विकास तथा कृषि के बारे में जागरूकता फैलाना ही इस दिवस का लक्ष्य है
24 दिसम्बर: राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस (नेशनल कंज्यूमर्स डे)
नोट- श्रोत- http://www.gk-in-hindi.com से आभार सहित.

उर्जा संरक्षण दिवस पर स्कूली बच्चों द्वारा आयोजित की गयी ऑनलाइन ड्राइंग प्रतियोगिता की कुछ झलकें