Saturday 24 March 2018

बालसखा कार्यक्रम- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी यहां करें डिजिटल मोड़ में

 सुशील डोभाल, प्रवक्ता अर्थशास्त्र

प्रभारी- बालसखा कार्यक्रम 




जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल के निर्देशों पर राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में ''बाल सखा प्रकोष्ठ का गठन किया गया है. विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत किशोरवय छात्र-छात्राओं को संदर्भदाता शिक्षक कैरियर कांसलिंग के माध्यम से उनकी अनेक समस्याओं का समाधान करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में चयन हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी भी उपलव्ध करवाते हैं. विद्यालय के लिए मेरे द्वारा तैयार किये गए इस वेबपेज पर भी यहाँ हम अपने विद्यार्थियों और पूर्व छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी परामर्श के साथ अध्ययन सामग्री उपलव्ध करवाने का प्रयास करते हैं. आशा करता हूँ कि न  केवल हमारे विद्यालय के,अपितु अन्य समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के तयारी कर रहे आवेदकों के लिए यह वेबपेज उपयोगी सावित होगा. कार्यक्रम की सफलता के लिए आपके सुझाव अपेक्षित हैं.
_________________________________________________________


12वीं बोर्ड की परीक्षा एक ओर जहाँ ख़त्म हो जाती है वहीं प्रतियोगीपरीक्षाओं का दबाव छात्रों पर बढ़ जाता है। बोर्ड परीक्षा के साथ ही  कई प्रतियोगी परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया जारी हो जाती है, जिनके लिए 12वीं पास विद्यार्थी ही नहीं, 12वीं की परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। इस पोस्ट के माध्यम से मै उन छात्रों को अध्ययन सामग्री सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देने का प्रयास कर रहा हूँ जिन्होंने अभी हाल में ही 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी है. आशा करता हूँ की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह पोस्ट उपयोगी सावित होगी.
               जब भी प्रतियोगी परीक्षाओं का जिक्र होता है, तो आमतौर पर ग्रेजुएशन के बाद ही बड़े अवसर मिलते हैं, लेकिन 12 वीं के बाद भी कई ऐसी सरकारी नौकरियां हैं, जो आपको सीधे ऑफिसर बनने का मौका देती हैं। 12वीं के बाद अगर आप भी नौकरी करना चाहते हैं, तो ये ऑप्शन आपके लिए परफेक्ट साबित होंगे।
भारतीय रेलवे
बहुत से ऐसे स्टूडेंट्स हैं, जो भारतीय रेलवे में काम करने का सपना देखते हैं, अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो यूपीएससी द्वारा कराए जाने वाले इस एग्जाम में अपियर हो सकते हैं।
स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस (एससीआरए): यह एग्जाम बेहद कांपटीटिव होता है क्योंकि इसमें सीट्स बहुत कम होती हैं। इसे क्लियर करने वाले स्टूडेंट्स बतौर टेक्निकल एपरेंटिसेस, द इंडियन रेलवे इंस्टिट्यूट ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग से पढ़ाई करते हैं। यह चार साल का कोर्स करने के बाद स्टूडेंट्स को एक एग्जाम देना होता है और इसके बाद उन्हें सीधे इंडियन रेलवे सर्विसेज ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग के कैडर में ऑफिसर
की पोस्ट दी जाती है। इस प्रॉसेस के जरिए आने वाले कैंडिडेट्स के रेलवे में जीएम, डीआरएम के पद पर काम
करने का चांस बहुत ज्यादा होता है।
एलिजिबिलिटी: फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से इंटरमीडिएट।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)
इंटरमीडिएट के बाद अच्छी रैंक की सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए एक और कांपटीटिव एग्जाम है, जिसके बारे में ज्यादा स्टूडेंट्स को जानकारी नहीं है। यह एग्जाम एसएससी यानी स्टाफ सिलेक्शन कमिशन कराता है।
कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल (सीएचएसएल): यह एग्जाम लोअर डिवीजन क्लर्क और डीईओ जैसी पोस्ट्स के लिए कराया जाता है, जो दो भागों में होता है। पार्ट वन रिटन एग्जाम होता है, जबकि पार्ट टू टाइपिंग और कंप्यूटर स्किल्स जानने के लिए कराया जाता है। किसी भी आम कांपटीटिव एग्जाम की तरह इसमें भी इंग्लिश, जनरल इंटेलिजेंस, मैथ्स और जनरल अवेयरनेस जैसे सेगमेंट्स से प्रश्न पूछे जाते हैं।
एलिजिबिलिटी: किसी भी स्ट्रीम से इंटरमीडिएट।
रक्षा सेवाएं
कई स्टूडेंट्स डिफेंस सर्विसेज में अपना करियर प्लान करना चाहते हैं, लेकिन सही गाइडेंस न होने के चलते उन्हें काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। इस फील्ड में आने की प्लानिंग तभी करें, जब आप मेंटल प्रेशर के साथ-साथ
फिजिकल स्ट्रेन भी ले सकें।
एनडीए: इंडियन एयरफोर्स, आर्मी या नेवी ज्वॉइन करने के बारे में सोच रहे हैं, तो एनडीए आपको 12 वीं के
बाद सेना में सीधे ऑफिसर बनने का मौका देती है।
मर्चेंट नेवी: नेवी में कमर्शियल पर्पज से जुड़ना चाहते हैं, तो मर्चेंट नेवी आपके लिए अच्छा ऑप्शन है।
एलिजिबिलिटी: एयरफोर्स और नेवी व मर्चेंट नेवी के लिए पीसीएम ग्रुप से इंटरमीडिएट। आर्मी ज्वॉइन करने के लिए किसी भी स्ट्रीम से इंटरमीडिएट।
पुलिस/ सीआरपीएफ: अगर आप कठोर परिश्रम करने के साथ कई घंटे लगातार काम करने की क्षमता रखते हैं, तो इस एग्जाम में अपियर हों। कांस्टेबल की पोस्ट के लिए कराए जाने वाले इस एग्जाम में शारीरिक क्षमता काफी मायने रखती है।
एलिजिबिलिटी: किसी भी स्ट्रीम से इंटरमीडिएट।

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी के लिए State Council of Educational Research & Training Government of Uttarakhand की वेबसाईट पर यहाँ क्लिक करें.
Click here for various competitive exam.

सेना भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्रता मापदंड

न्यूनतम शैक्षिक योग्यता और आयु मापदंड

क्रम संख्‍या श्रेणी शिक्षा आयु
(1) सैनिक (सामान्‍य ड्यूटी) (सभी आयुध) एसएसएलसी / मैट्रिक (हाईस्‍कूल) में प्रत्‍येक विषय में 32 प्रतिशत और कुल योग 45 प्रतिशत। अगर अभ्‍यर्थी, बारहवीं उत्‍तीर्ण या उससे ज्‍यादा शिक्षित है तो इस प्रतिशत को नहीं माना जाएगा। 17 ½ - 21 वर्ष
(2) सैनिक (तकनीकी) (तकनीकी आयुध, तोपखाने, सेना वायु रक्षा) 10+2 / इंटरमीडिएट में विज्ञान संकाय में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी में कुल 50 प्रतिशत और प्रत्‍येक विषय में 40 प्रतिशत अंकों के साथ उत्‍तीर्ण। (अपेक्षित विषयों के साथ 10+2 में साधारण उत्‍तीर्ण, 31 मार्च 2013 तक का स्‍वीकार्य है।) 17 ½ - 23 वर्ष
(3) सैनिक क्‍लर्क / स्‍टोर संरक्षक तकनीकी (सभी आयुध) किसी भी संकाय में 10+2 / इंटरमीडिएट में प्रत्‍येक विषय में 50 प्रतिशत और कुल 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्‍तीर्ण। प्रत्‍येक विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ Cl X या Cl XII में अंग्रेजी और गणित / एकाउंट / किताब रखरखाव में शिक्षित और उत्‍तीर्ण होना चाहिए। बीएससी में अंग्रेजी और गणित विषय के साथ स्‍नातक होने के मामले में, Cl X या Cl XII में 60 प्रतिशत की शर्त, समाप्‍त कर दी गई। अंग्रेजी और गणित / एकाउंट / किताब रखरखाव के बिना स्‍नातक होने के मामले में, अभ्‍यर्थी के Cl X या Cl XII में कम से कम एक बार अंग्रेजी और गणित / एकाउंट / किताब रखरखाव में 40 प्रतिशत से अधिक अंक होने चाहिए। 17 ½ - 23 वर्ष
(4) सैनिक नर्सिंग सहायक (सेना चिकित्‍सा कोर) विज्ञान संकाय में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवन विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के साथ 10+2 / इंटरमीडिएट में प्रत्‍येक विषय में 40 प्रतिशत और कुल 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्‍तीर्ण। या अगर अभ्‍यर्थी, अंग्रेजी और वनस्‍पति विज्ञान / जीव विज्ञान / बायो-साइंस विषयों के साथ बीएससी डिग्री धारक है, तो Cl-XII में प्रतिशत की शर्तों को समाप्‍त कर दिया जाता है। हालांकि, अभ्‍यर्थी को Cl XII में भी सभी चार निर्दिष्‍ट विषयों में शिक्षित होना आवश्‍यक है। 17 ½ - 23 वर्ष
(5) सैनिक ट्रेड्समैन / निर्माणकर्ता (सभी आयुध) दसवीं / आईटीआई उत्‍तीर्ण (मैस कीपर और हाउस कीपर को छोड़कर- जो 8वीं पास हो सकता है।) 17 ½ - 23 वर्ष
(6) सैनिक सामान्‍य ड्यूटी (साधारण मैट्रिक पास) (सभी आयुध) दसवीं उत्‍तीर्ण (सिर्फ) 17 ½ - 21 वर्ष
(7) सर्वेयर ऑटो कार्टो (इंजीनियर्स) गणित विषय के साथ बीए / बीएससी उत्‍तीर्ण। बारहवीं में मुख्‍य विषय के रूप में गणित और विज्ञान से उत्‍तीर्ण होना आवश्‍यक है। 20-25 वर्ष
(8) कनिष्‍ठ कमीशन्‍ड अधिकारी धार्मिक शिक्षक (सभी आयुध) किसी भी विषय में स्‍नातक। अपने धार्मिक मूल्‍य वर्गों में अपेक्षित योग्‍यता के साथ। 27-34 वर्ष
(9) कनिष्‍ठ कमीशन्‍ड अधिकारी कैटरिंग (सेना सेवा कोर) बारहवीं या उसके समकक्ष एक वर्ष की अवधि का डिप्‍लोमा / प्रमाणपत्र; या किसी मान्‍यता प्राप्‍त विश्‍वविद्यालय / फूड क्राफ्ट संस्‍थान से कुकरी / होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में कोर्स। एआईसीटीई मान्‍यता होना अनिवार्य नहीं है। 21-27 वर्ष
(10) हवलदार शिक्षा (सेना शिक्षा कोर) समूह X - बीएड के साथ एमए / एमएससी / एमसीएस या बीए / बीएससी / बीसीए / बीएससी (आईटी) समूह Y - बीएससी / बीए / बीसीए / बीएससी (आईटी) (w/o बीएड) 20-25 वर्ष






प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अध्ययन सामग्री
Sports Gk
1. किस भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने सर्वप्रथम ओलम्पिक पदक जीता? – *लिएंटर पेस ने*
2. शीतकालीन ओलम्पिक खेल किस वर्ष प्रारंभ किए गए? – *1924 ई. में*
3. ‘नेटवेस्ट ट्राफी’ किस खेल से संबंधित है? – *क्रिकेट से*
4. कबड्डी खेल के एक पक्ष में खिलाड़ियों की संख्या कितनी होती है? – *7 (सात)*
5. ओलम्पिक म्यूजियम कहाँ स्थित है? – *लोसाने (स्विट्जरलैंड) में*
6. भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है? – *हॉकी*
7. गोल्फ गेंद का वजन कितना होता है? – *1.5 औंस*
8. टाइगर वुड्स किस देश के गोल्फ खिलाड़ी है? – *U.S.A.*
9. ‘शिवाजी स्टेडियम’ (दिल्ली) किस खेल से संबद्ध है? – *हॉकी से*
10. ‘बनाना किक’ शब्द किस खेल से संबद्ध है? – *फुटबॉल से*
11. किसी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिताब जीतने वाला भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट ने कौन-सा खिताब जीता? – *फ्रेंच ओपन बैडमिंटन का*
12. ‘सडेन हेथ’ शब्द किस खेल से संबद्ध है? – *कुश्ती से*
13. भारत का सबसे पुराना फुटबॉल क्लब कौन-सा है? – *(1889 में स्थापित)*
14. ‘बुल्स आई’ किस खेल स्पर्धा से संबंद्ध है? – *निशानेबाजी से*
15. चीन का राष्ट्रीय खेल क्या है? – *टेबल टेनिस*
16. अंजली भागवत किस खेल से सम्बन्धित है? – *राइफल शूटिंग से*
17. ‘ग्राउंड स्ट्रोक’ शब्द किस खेल से संबंधित है? – *टेबल टेनिस से*
18. ‘सवाई मानसिंह स्टेडियम’ कहाँ स्थित है? – *जयपुर में*
19. पोलो खेल में प्रत्येक पक्ष के खिलाड़ियों की संख्या कितनी होती है? – *4*
20. अमेरिका कप किस खेल से संबंधित है? – *बास्केटबॉल से*
21. किस खेल को प्रारंभ करने के तरीके को गैम्बिट कहा जाता है? – *शतरंज को*
22. ‘रोइंग’ शब्द किस खेल से संबद्ध है? – *नौकायन से*
23. ‘चाइना कप’ किस खेल से संबंधित है? – *जिमनास्टिक से*
24. फर्नांडो अलोंसो किस खेल से संबंधित है? – *फार्मूला-1 रेस*
25. वालीबॉल को एशियाई खेलों में किस वर्ष शामिल किया गया? – *1958 ई. में*
26. प्रथम डेविड डिक्सन पुरस्कार किसे प्रदान किया गया था? – *नताली डु तोइट को*
27. ट्रेफलगर ट्रॉफी किसे प्रदान की जाती है? – *राष्ट्रमण्डलीय खेलों में भारोत्तोलन की चैम्पियनशिप जीतने वाले देश को*
28. राष्ट्रमंडल खेल का आदर्श वाक्य क्या है? – *ह्यूमनिटी, इक्वलीटि एवं डेस्टिनी*
29. एशियाई खेलों का प्रतीक चिन्ह क्या है? – *चमकता सूरज*
30. जिमनास्टिक में किस आधार पर अंक दिए जाते हैं? – *परेशानी, नवीनता, शालीनता, और आश्वस्त गति के आधार पर*
31. ओलम्पिक खेल कितने वर्षों के अंतराल में आयोजित किए जाते हैं? – *4 वर्ष के अंतराल पर*
32. भारत की ओर से ओलम्पिक खेलों में भाग लेने वाली प्रथम महिला कौन-थी? – *मेरी लीला रो*
33. गामिनी, संजीवनी, अमर, ब्राह्मणी-ये किस खेल के विविध रूप हैं? – *कबड्डी के*
34. किस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी को टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का गौरव प्राप्त है? – *सचिन तेंदुलकर को*
35. हॉकी के खेल का परिमाप कितना होता है? – *100 गज × 60 गज*
36. हॉकी में एक टीम कितने खिलाड़ी बदल सकती है? – *3 खिलाड़ी*
37. प्रसिद्ध गोल्फ खिलाड़ी विजय सिंह किस देश के हैं? – *फिजी के*
38. पंजाब के जालंधर जिले के किस गाँव को ‘नर्सरी ऑफ हॉकी प्लेयर्स’ कहा जाता है? – *संसारपुर*
39. ‘थॉमस कप’ किस खेल से सम्बन्धित है? – *बैडमिंटन*
40. ‘द वर्ल्ड विनीथ फिट’ बैडमिंटन के किस कोच की जीवन कथा है? – *पी. गोपीचंद की*
41. सुशील कुमार किस खेल स्पर्धा से संबद्ध हैं? – *कुश्ती से*
42. ‘सॉसर’ किस खेल का दूसरा नाम है? – *फुटबॉल का*
43. फुटबॉल के गेंद की परिधि कितनी होती है? – *27 इंच से 28 इंच तक (68.5 सेमी. से 71 सेमी)*
44. फुटबॉल का ‘साल्ट लेक स्टेडियम’ कहा है? – *कोलकाता (भारत) में*
45. ‘ए शॉट एट हिस्ट्री’ के लेखक कौन हैं? – *अभिनव बिन्द्रा*
46. मानवजीत सिंह किस खेल से संबद्ध है? – *निशानेबाजी से*
47. भारत में टेबल टेनिस एसोसिएसन कब बना? – *1938 ई. में*
48. ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से विख्यात भारतीय धावक का नाम क्या है? – *मिल्खा सिंह*
49. वर्ष 1868 में मार्किवस ऑफ क्वींसबरी द्वारा किस खेल के नियमों का निर्धारण किया गया था? – *बॉक्सिंग का*
50. चेज, फ्रीजो एव एवं पोन शब्द किस खेल से संबंधित है? – *खो-खो से*

भारत के शहरों के नाम व उपनाम।
_01. भारत का निवास स्थान - प्रयाग_
_02. पांच नदियों की भूमि -पंजाब_
_03. सात टापुओं का नगर- मुंबई_
_04. बुनकरों का शहर- पानीपत_
_05. अंतरिक्ष का शहर - बेंगलुरू_
_06. डायमंड हार्बर -कोलकाता_
_07. इलेक्ट्रॉनिक नगर -बेंगलुरू_
_08. त्योहारों का नगर -मदुरै_
_09. स्वर्ण मंदिर का शहर -अमृतसर_
_10. महलों का शहर - कोलकता
_11. नवाबों का शहर- लखनऊ_
_12. इस्पात नगरी -जमशेदपुर_
_13. पर्वतों की रानी -मसूरी_
_14. रैलियों का नगर -नई दिल्ली_
_15. भारत का प्रवेश द्वार मुंबई_
_16. पूर्व का वेनिस- कोच्चि_
_17. भारत का पिट्सबर्ग -जमशेदपुर_
_18. भारत का मैनचेस्टर- अहमदाबाद_
_19. मसालों का बगीचा -केरल_
_20. गुलाबी नगर- जयपुर_
_21. क्वीन ऑफ डेकन- पुणे_
_22. भारत का हॉलीवुड -मुंबई_
_23. झीलों का नगर -श्रीनगर_
_24. फलोद्यानों का स्वर्ग -सिक्किम_
_25. पहाड़ी की मल्लिका -नेतरहाट_
_26. भारत का डेट्राइट -पीथमपुर_
_27. पूर्व का पेरिस- जयपुर_
_28. सॉल्ट सिटी- गुजरात_
_29. सोया प्रदेश -मध्य प्रदेश_
_30. मलय का देश- कर्नाटक_
_31. दक्षिण भारत की गंगा- कावेरी_
_32. काली नदी- शारदा_
_33. ब्लू माउंटेन - नीलगिरी पहाड़ियां_
_34. एशिया के अंडों की टोकरी - आंध्र प्रदेश_
_35. राजस्थान का हृदय - अजमेर_
_36. सुरमा नगरी - बरेली_
_37. खुशबुओं का शहर -कन्नौज_
_38. काशी की बहन -गाजीपुर_
_39. लीची नगर - देहरादून_
_40. राजस्थान का शिमला -माउंट आबू_
_41. कर्नाटक का रत्न -मैसूर_
_42. अरब सागर की रानी -कोच्चि_
_43. भारत का स्विट्जरलैंड -कश्मीर_

भारत के प्रथम
प्रश्न:- स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे?
उत्तर:- लार्ड माउंटबेटन।
प्रश्न:- भारत के प्रथम वायसराय कौन थे?
उत्तर:- लॉर्ड कैनिंग।
प्रश्न:- भारत की प्रथम महिला राजदूत कौन थी?
उत्तर:- विजयलक्ष्मी पंडित।
प्रश्न:- भारत के प्रथम परमाणु रिएक्टर का क्या नाम है?
उत्तर:- अप्सरा।
प्रश्न:- भारत की प्रथम महिला पायलट कौन थी?
उत्तर:- प्रेमा माथुर।
प्रश्न:- भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला पायलट?
उत्तर:- हरिता कौर देओल।
प्रश्न:- भारतीय वायुसेना का प्रथम अधिकारी जिसने परमवीर चक्र प्राप्त किया?
उत्तर:- निर्मलजीत सेंखो।
प्रश्न:- भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष?
उत्तर:- मीरा कुमार।
प्रश्न:- भारत के प्रथम साम्यवादी लोकसभा अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर:- सोमनाथ चटर्जी।
प्रश्न:- भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे?
उत्तर:- सुकुमार सेन।
प्रश्न:- भारत के पहले गृह मंत्री कौन थे?
उत्तर:- सरदार वल्लभ भाई पटेल।
प्रश्न:- भारत के पहले रक्षा मंत्री कौन थे?
उत्तर:- सरदार बलदेव सिंह।
प्रश्न:- भारत के पहले वित्त मंत्री कौन थे?
उत्तर:- आर.के. षंमुखम चेट्टी।
प्रश्न:- भारत किए पहले केन्द्रीय शिक्षा मंत्री कौन थे?
उत्तर:- मौलाना अबुल कलाम आजाद।
प्रश्न:- भारत के पहले रेलवे एवं परिवहन मंत्री कौन थे?
उत्तर:- डॉ. जॉन मथाई।
प्रश्न:- भारत के किसी राज्य में वित्त मंत्री बनने वाली पहली महिला?
उत्तर:- डॉ. उपिंदरजीत कौर (पंजाब राज्य) ।
प्रश्न:- केन्द्रीय मंत्रालय में मंत्री बनाने वाली प्रथम महिला कौन थी?
उत्तर:- राजकुमारी अमृत कौर।
प्रश्न:- भारत के किसी राज्य में मुख्यमंत्री बनाने वाले पहले प्रशासनिक अधिकारी का क्या नाम है?
उत्तर:- अजीत जोगी।
प्रश्न:- भारत में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने वाली प्रथम महिला कौन थी?
उत्तर:- डॉ. लक्ष्मी सहगल।
प्रश्न:- भारत में पंचायती राज्य व्यवस्था सर्वप्रथम किस राज्य में लागू की गयी थी?
उत्तर:- राजस्थान।
प्रश्न:- भारत आने वाले पहले रूसी प्रधानमंत्री कौन थे?
उत्तर:- वी. ए. बुल्गानिन।
प्रश्न:- भारत आने वाला पहला पुर्तगाली कौन था?
उत्तर:- वास्कोडिगामा।
प्रश्न:- एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी?
उत्तर:- संतोष यादव।
प्रश्न:- अनतर्राष्ट्रीय न्यायालय में प्रथम भारतीय न्यायाधीश कौन थे?
उत्तर:- डॉ. नागेन्द्र सिंह।
प्रश्न:- विश्व एथेलेटिक्स में पदक प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला?
उत्तर:- अंजू बॉबी जार्ज।
प्रश्न:- इंगलिश चैनल पार करने वाली प्रथम भारतीय महिला?
उत्तर:- आरती शाह।
प्रश्न:- भारत रत्न प्राप्त करने वाले पहले विदेशी नागरिक कौन थे?
उत्तर:- खान अब्दुल गफ्फर खा।
प्रश्न:- साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित होने वाली प्रथम भारतीय महिला?
उत्तर:- अमृता प्रीतम।
प्रश्न:- अशोक चक्र से सम्म्मानित की जाने वाली प्रथम भारतीय महिला?
उत्तर:- कमलेश कुमारी।
प्रश्न:- मिस यूनिवर्स बनने वाली भारत की प्रथम महिला कौन थी?
उत्तर:- सुष्मिता सेन।
प्रश्न:- मिस अर्थ बनाने वाली पहली भारती महिला?
उत्तर:- निकोल फारिया।
प्रश्न:- भारत में पहली बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन कहाँ हुआ था?
उत्तर:- बैंगलौर।
प्रश्न:- पहला दादा साहेब फाल्के अवार्ड किसे प्रदान किया गया?
उत्तर:- देविका रानी।
प्रश्न:- पाकिस्तान के सर्वोच्च पुरस्कार निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय?
उत्तर:- मोरारजी देसाई।
प्रश्न:- अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय का क्या नाम है?
उत्तर:- अमर्त्य सेन।
प्रश्न:- रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय कौन थे?
उत्तर:- विनोबा भावे।
प्रश्न:- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जिसने इस पद से त्यागपत्र दिया?
उत्तर:- मोरारजी देसाई।
प्रश्न:- संयुक्त राष्ट्र संघ में असैनिक पुलिस सलाहकार बनने वाली पहली भारतीय महिला कौन है?
उत्तर:- किरण बेदी।
प्रश्न:- भारतीय क्रिकेट टीम के पहले एकदिवसीय मैच के पहले कप्तान कौन थे?
उत्तर:- एस. वेंकटराघवन।
प्रश्न:- भारतीय क्रिकेट टीम के पहले टेस्ट मैच के पहले कप्तान कौन थे?
उत्तर:- सी.के. नायडू।
प्रश्न:- एकदिवसीय क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाले पहले एवं एकमात्र खिलाड़ी का क्या नाम है?
उत्तर:- सचिन तेंदुलकर।
प्रश्न:- टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली महिला भारतीय खिलाड़ी?
उत्तर:- मिताली राज।
प्रश्न:- शत फीसदी साक्षरता दर हासिल करने वाला भारत का पहला जिला?
उत्तर:- एर्नाकुलम।
प्रश्न:- भाषा के आधार पर गठित होने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है?
उत्तर:- आंध्र प्रदेश।
प्रश्‍न:- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पहले गवर्नर कौन थे?
उत्तर:- जेम्स ब्रेड टेलर।


1 comment:

  1. Very important and very very very good questions.......

    ReplyDelete

पोस्ट आपको कैसी लगी ? अपने उपयोगी सुझाव ऊपर दिए बॉक्स में अवश्य कमेन्ट करें. साथ ही पेज के ऊपर दाहिनी तरफ Like और Share पर क्लिक करना ना भूलें.

 Asd