Friday 12 July 2019

प्रतापनगर के उप शिक्षा अधिकारी की पुस्तक का विधायक विजय पंवार ने किया विमोचन। "पुस्तकें चरित्र निर्माण का सर्वोत्तम साधन"- विजय पंवार

स्कूली बच्चों और नवाचारी शिक्षकों के बीच पहुंचे प्रतापनगर के विधायक विजय पंवार ने कहा है कि पुस्तकें चरित्र निर्माण का सर्वोत्तम साधन हैं । उत्तम विचारों से युक्त पुस्तकों के प्रचार और प्रसार से राष्ट्र के युवा कर्णधारों को नई दिशा दी जा सकती हैं । देश की एकता और अखंडता का पाठ पढ़ाया जा सकता है और एक सबल राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है ।  उप शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह मटूडा की पुस्तक "रतिब्याणी" के विमोचन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विद्यायक ने उक्त विचार व्यक्त किये।
          उन्होंने कहा कि "रतिब्याणी" नामक यह पुस्तक प्रत्येक विद्यार्थी के पास इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स, इंग्लिश व्याकरण और इंग्लिश डिक्शनरी के रूप में उपलब्ध होगी तो वे अंतरराष्ट्रीय भाषा से परिचित हो सकेंगे। आज के समय मे अंतरराष्ट्रीय भाषा की जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी के लिए आवश्यक हो गयी है। विधायक उप शिक्षाअधिकारी  विनोद सिंह मटूरा द्वारा संपादित पुस्तक "रतिब्याणि" के विमोचन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि "रतिब्याणि" पुस्तक विद्यार्थियों के दैनिक जीवन के साथ उनके रोजगार प्राप्ति में भी सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा शिक्षा में सुधार के लिए लगातार प्रयोग किये जाने चाहिए। यदि शिक्षक गंभीर विषयो को आसान तरीको से पढ़ाएंगे तो इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने ने उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय के भवन निर्माण के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की।
      प्रतापनगर क्षेत्र के  कुछ नवाचारी स्कूली बच्चों, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के प्रयास से प्रारंभिक शिक्षा के सुदृढ़ीकरण एवं  शिक्षा के उद्देश्यों की समप्राप्ति हेतु पुस्तक "रतिब्याणि"( A study compendium of English Grammar, English Speaking & Word Treasure ) का प्रकाशन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रेशमा बगियाल द्वारा की गई। दर्जाधारी राज्यमंत्री श्री रोशनलाल सेमवाल ने इस पुस्तक से सभी विद्यार्थियों के अंग्रेजी कौशल में अभिवृद्धि की आशा जताई। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट ने इस अवसर पर प्रतापनगर की शिक्षा व्यवस्था में आए सुधार के लिए विनोद मटूरा व सभी अध्यापकों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए विद्यार्थियों के हित में निरंतर प्रयासरत रहने का आवाहन किया है। उन्होंने कहा इस पुस्तक के माध्यम से छात्रों को अंग्रेजी पढ़ने और लिखने में मदद मिलेगी।
     
पुस्तक के संपादक उप शिक्षाधिकारी प्रतापनगर विनोद मटूरा ने बताया कि इस पुस्तक में अंग्रेजी के कठिन शब्दो का हिंदी अनुवाद करके सरल और रोचक तरीके से समझाया गया है। उन्होंने बताया "रतिब्याणि" की 21000 कापियां छपवाई गयी है जिसे प्रतापनगर ब्लॉक के प्रत्येक विद्यालय के छात्रों को दिया जाएगा। उन्होंने सभी सहयोगी अध्यापकों और धनराशि प्रायोजकों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और अपने विकासखंड की उपलब्धियां भी जनता के सम्मुख रखी। विधायक विजय सिंह पंवार और राज्यमंत्री रोशनलाल सेमवाल ने उप शिक्षा अधिकारी विनोद मटूरा का "रतिब्याणि" प्रकाशित करने पर माल्यार्पण करके सम्मानित किया।
       कार्यक्रम में जूनियर विद्यालय सुजडगांव, प्राथमिक विद्यालय नौघर, जी. जी. आई.सी. लम्बगांव के बिद्यार्थियो ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान, इंग्लिश स्पीच, नृत्य आदि प्रस्तुत किये। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख प्रतापनगर रेशमा बगियाल ,अध्यक्ष नगर पंचायत लम्बगांव भरोषी देवी , जिला पंचायत सदस्य मुरारीलाल खंडवाल, उदय रावत, आनंद रावत, जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक सुदर्शन सिंह बिष्ट, उपशिक्षाधिकारी प्रतापनगर विनोद मटूरा, बी.आर.सी. रमेश गराकोटी,अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से प्रमोद पैन्यूली, जू. शि. संगठन अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, मंत्री श्यामलाल,प्रा. शि. संगठन अध्यक्ष प्रमोद कैंतुरा, मंत्री बिजेंद्र पंवार, संकुल समन्वयक अजयपाल राणा, मनीष राजपूत, यशवीर नेगी, लाखीराम डिमरी, अनिल भट्ट, मुन्ना सिंह पंवार, विजय आर्य, मंजू रौथान, मीनाक्षी सिलस्वाल, अनीता शर्मा, सुनीता रावत, नीलम पैन्यूली, आशा रमोला, प्रभात बडोनी, रमेश रावत, प्रेम प्रकाश जोशी, नीरज प्रेमी, सुदामा, त्रेपन सिंह, सुरेश,पंकज आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट- मीनाक्षी सिलस्वाल
सहायक अध्यापिका रा.उ.प्रा. वि. पड़िया प्रतापनगर, टिहरी गढ़वाल।

No comments:

Post a Comment

पोस्ट आपको कैसी लगी ? अपने उपयोगी सुझाव ऊपर दिए बॉक्स में अवश्य कमेन्ट करें. साथ ही पेज के ऊपर दाहिनी तरफ Like और Share पर क्लिक करना ना भूलें.

 Asd