Sunday 31 March 2019

प्रवेशोत्सव 2019-20

सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने और स्कूल  जाने वाले बच्चों को स्कूल प्रवेश दिलाने केलिए शिक्षा विभाग की ओर से प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2019 शुरू किया गया है।अप्रैल से 8 तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों को विभिन्न कार्यक्रम करने हैं।घर घर जाकर ऐसे बच्चों के अभिभावकों से संपर्क करना हैजिनके बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं साथ अभिभावकों को प्रेरित कर बच्चों को रोज स्कूल भेजने के लिए तैयार करना है।शिक्षा विभाग ही नहींबल्कि समाजसेवी संस्थाएं और आम लोग भी इस अभियान में भरपूर सहयोग कर रहे हैं इसके माध्यम से ऐसे सभी बच्चों के अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा हैजिनके बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं या फिर किन्हीं कारणों से उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी है।उनके अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।सभी विद्यालय अपने सेवित क्षेत्रों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को सार्थक बनाएंगे।




No comments:

Post a Comment

पोस्ट आपको कैसी लगी ? अपने उपयोगी सुझाव ऊपर दिए बॉक्स में अवश्य कमेन्ट करें. साथ ही पेज के ऊपर दाहिनी तरफ Like और Share पर क्लिक करना ना भूलें.

 Asd